UP IAS Transfer: रात में आया ऑर्डर, यूपी में तीन आइएएस अधिकारियों का तबादला, मृणाली जोशी का ट्रांसफर स्थगित
उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार को तीन आईएएस अधिकारियों का तबादला किया। प्रतीक्षारत अनिता यादव कानपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनीं। मृणाली अविनाश जोशी का सीडीओ जौनपुर स्थानांतरण स्थगित कर दिया गया वे गोरखपुर में संयुक्त मजिस्ट्रेट रहेंगी। अयोध्या के संयुक्त मजिस्ट्रेट ध्रुव खाडिया अब जौनपुर के सीडीओ होंगे। इससे पहले 15 अप्रैल को 16 आईएएस अधिकारियों का तबादला हुआ था।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश सरकार ने गुरुवार को तीन आइएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। प्रतीक्षारत चल रहीं अनिता यादव को औद्योगिक विकास प्राधिकरण कानपुर में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है।
मृणाली अविनाश जोशी का पिछले दिनों तबादला संयुक्त मजिस्ट्रेट गोरखपुर से सीडीओ जौनपुर के पद पर किया गया था। इसे सरकार ने स्थगित कर दिया है, अब वह पहले की तरह गोरखपुर में संयुक्त मजिस्ट्रेट बनी रहेंगी। संयुक्त मजिस्ट्रेट अयोध्या के पद पर तैनात ध्रुव खाडिया को जौनपुर का सीडीओ बनाया गया है।
बीते दिनों हुआ 16 आईएएस अफसरों का तबादला
उत्तर प्रदेश में बीते दिनों (15 अप्रैल को) प्रशासनिक स्तर पर व्यापक बदलाव किए गए, जिसमें छह जिलों के जिलाधिकारियों का स्थानांतरण हुआ है। अयोध्या, चंदौली, अमेठी, बदायूं, इटावा और कन्नौज में नए डीएम की नियुक्ति की गई है।
चंदौली के मौजूदा जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे को अयोध्या का नया डीएम बनाया गया है। वहीं, प्रयागराज नगर निगम के आयुक्त चन्द्र मोहन गर्ग को चंदौली की कमान सौंपी गई है। सहारनपुर नगर निगम के आयुक्त संजय चौहान को अमेठी का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।
इटावा के डीएम रहे अवनीश कुमार राय को बदायूं भेजा गया है, जबकि कन्नौज में तैनात शुभ्रान्त कुमार शुक्ल को इटावा की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा मुख्यमंत्री कार्यालय में विशेष सचिव पद पर कार्यरत आशुतोष मोहन अग्निहोत्री को कन्नौज का नया डीएम बनाया गया है।
अधिकारी का नाम | वर्तमान तैनाती | नवीन तैनाती |
चन्द्र विजय सिंह | डीएम अयोध्या | विशेष सचिव, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास |
निखिल टीकाराम फुंडे | डीएम चंदौली | डीएम अयोध्या |
चन्द्र मोहन गर्ग | नगर आयुक्त, नगर निगम प्रयागराज | डीएम चंदौली |
सीलम साईं तेजा | सीडीओ, जौनपुर | नगर आयुक्त, नगर निगम प्रयागराज |
मृणाली अविनाश जोशी | संयुक्त मजिस्ट्रेट, गोरखपुर | सीडीओ, जौनपुर |
निशा | डीएम अमेठी | मिशन निदेशक, राष्ट्रीय आयुष मिशन |
संजय चौहान | नगर आयुक्त, नगर निगम सहारनपुर | डीएम अमेठी |
शिपू गिरि | विशेष सचिव, उच्च शिक्षा विभाग | नगर आयुक्त, नगर निगम सहारनपुर |
महेन्द्र वर्मा | मिशन निदेशक, राष्ट्रीय आयुष मिशन | सचिव, उत्तर प्रदेश भूसंपदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) |
अवनीश कुमार राय | डीएम इटावा | डीएम बदायूं |
शुभ्रान्त कुमार शुक्ल | डीएम कन्नौज | डीएम इटावा |
आशुतोष मोहन अग्निहोत्री | विशेष सचिव, मुख्यमंत्री | डीएम कन्नौज |
निधि श्रीवास्तव | डीएम बदायूं | विशेष सचिव, उच्च शिक्षा विभाग |
संदीप भागिया | सीडीओ, मुजफ्फरनगर | अपर आयुक्त, राज्य कर, गौतमबुद्ध नगर |
कंडारकर कमलकिशोर देशभूषण | संयुक्त मजिस्ट्रेट, मेरठ | सीडीओ, मुजफ्फरनगर |
राज कुमार प्रथम | प्रतीक्षारत | विशेष सचिव, ऊर्जा विभाग |
ये भी पढ़ें -
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।