Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Holiday List: यूपी में वर्ष 2023 की सरकारी छुट्टियों का कैलेंडर जारी, यहां चेक करें अवकाश की पूरी लिस्ट

    By Umesh TiwariEdited By:
    Updated: Tue, 15 Nov 2022 11:47 PM (IST)

    UP Government Holiday Calendar यूपी सरकार ने वर्ष 2023 के लिए सार्वजनिक अवकाश की लिस्ट मंगलवार को जारी कर दी है। इसके तहत राष्ट्रीय पर्व त्योहारों और महापुरुषों की जन्म तिथि पर अवकाश घोषित किया गया है। प्रदेश सरकार ने 25 सार्वजनिक और 31 निर्बंधित अवकाश घोषित किए हैं।

    Hero Image
    UP Holiday List: यूपी सरकार ने वर्ष 2023 के सार्वजनिक अवकाश सूची जारी कर दी है।

    लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने वर्ष 2023 के सार्वजनिक अवकाश (UP Public Holiday List) की सूची जारी कर दी है। मंगलवार को जारी छुट्टियों की सूची के अनुसार अगले साल कुल 25 सार्वजनिक अवकाश होंगे। इसके अलावा साल में 31 निर्बन्धित अवकाश होंगे। छुट्टियों के कैलेंडर में साफ तौर पर कहा गया है कि यादि कोई पर्व, त्‍यौहार, राष्‍ट्रीय पर्व और महापुरुषों के जन्‍मदिन एक साथ पड़ते हैं तो ऐसी स्थिति में अलग से सार्वजनिक अवकाश का ऐलान नहीं होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अगले वर्ष दशहरे के अवसर पर सप्ताह में पांच कार्य दिवस वाले कार्यालयों के कार्मिकों को चार दिन छुट्टी मिलेगी। वर्ष 2023 में महानवमी का अवकाश 23 अक्टूबर सोमवार और विजयदशमी की छु्ट्टी 24 अक्टूबर मंगलवार को होगी। इस तरह शनिवार और रविवार मिलाकर दशहरे पर चार दिन छुट्टियां मिलेंगी।

    सामान्य प्रशासन विभाग ने वर्ष 2023 में होने वाले सार्वजनिक और निर्बन्धित अवकाशों की सूचियां जारी कर दी हैं। अगले वर्ष सात अप्रैल को गुड फ्राइडे, 14 अप्रैल को डा.भीमराव अंबेडकर का जन्मदिवस और पांच मई को बुद्ध पूर्णिमा की छुट्टियां शुक्रवार को होंगी। इस तरह इन तीन अवकाशों पर पांच दिवसीय कार्यालयों के कार्मिकों को लगातार तीन दिन छुट्टियां मिल जाएंगी।

    दो अक्टूबर को गांधी जयंती, 27 नवंबर को गुरु नानक जयंती/कार्तिक पूर्णिमा व 25 दिसंबर को क्रिसमस का त्योहार सोमवार को पड़ रहे हैं। इन तीनों अवसरों पर भी पांच दिनी कार्यालयों के कार्मिकों को लगातार तीन दिन छुट्टी मिल सकेगी। अगले वर्ष 12 नवंबर (रविवार) को दीपावली और सोमवार को गोवर्धन पूजा के सार्वजनिक अवकाश होने से भी पांच दिनी कार्यालयों के कर्मचारियों को तीन दिन की छुट्टी मिलेगी।

    पांच कार्यदिवस वाले कार्यालयों के कर्मचारी यदि 14 नवंबर को एक दिन का अवकाश ले लें तो उन्हें 15 नवंबर को भैयादूज तक लगातार पांच दिन की छुट्टी मिल जाएगी। वर्ष 2023 में पांच छुट्टियां शनिवार या रविवार को पड़ रही हैं। पांच फरवरी को मो.हजरत अली का जन्मदिवस और 12 नवंबर को दीपावली का पर्व रविवार को पड़ेगा। वहीं 18 फरवरी को महाशिवरात्रि, 22 अप्रैल को ईद-उल-फितर और 29 जुलाई को मोहर्रम का अवकाश शनिवार को है। हालांकि ईद-उल-फितर और मोहर्रम के त्योहार चांद दिखने के आधार पर मनाए जाएंगे।

    राज्यपाल द्वारा जारी आदेश के अनुसार सार्वजनिक अवकाश यथा निर्दिष्ट लोक अवकाश माने जायेंगे। यदि कोई पर्व, राष्ट्रीय पर्व एवं महापरुषों की जन्म तिथि एक साथ एक तारीख को घटित होते हैं, तो ऐसी दशा में पृथक दिवस मे सार्वजनिक अवकाश घोषित नहीं किया जायेगा।