Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    UP Phase 3 Election 2022: उत्तर प्रदेश में थम गया चुनाव प्रचार, 16 जिलों की 59 विधानसभा सीटों पर 627 प्रत्याशी आजमा रहे किस्मत

    By Dharmendra PandeyEdited By:
    Updated: Sat, 19 Feb 2022 07:11 AM (IST)

    UP Vidhan Sabha Election 2022 हाथरस से शुरू होकर फिरोजाबाद मैनपुरी कानपुर होते हुए झांसी से ललितपुर की सीमा में होने वाले चुनाव में 16 जिलों के 59 विध ...और पढ़ें

    UP Vidhan Sabha Election Phase 3 : 16 जिलों के 59 विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रचार का आज अंतिम दिन

    लखनऊ, जेएनएन। UP Vidhan Sabha Election Phase 3: उत्तर प्रदेश में 18वीं विधानसभा चुनाव के गठन के लिए तीसरे चरण में 20 फरवरी को मतदान होना है। दो चरण की 113 सीट पर मतदान समाप्त होने के बाद तीसरे चरण का क्षेत्र काफी व्यापक हो गया। हाथरस से शुरू होकर फिरोजाबाद, मैनपुरी, कानपुर होते हुए झांसी से ललितपुर की सीमा में होने वाले चुनाव में 16 जिलों के 59 विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रचार गुरुवार शाम थम गया। तीसरे चरण में 2.16 करोड़ मतदाता 627 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तीसरे चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पांच जिलों मैनपुरी, एटा, कासगंज, फिरोजाबाद व हाथरस के साथ अवध क्षेत्र के कानपुर, कानपुर देहात, औरैया, फर्रुखाबाद, कन्नौज व इटावा और बुंदेलखंड के झांसी, महोबा, हमीरपुर, ललितपुर और जालौन जिले हैं। इन 16 जिलों की 59 विधानसभा सीट पर 20 फरवरी को मतदान होगा। इस अहम इस चरण में आज अंतिम दिन शाम छह बजे तक प्रचार हुआ। तीसरे चरण का मतदान 20 फरवरी को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा। 

    तीसरे चरण की जिन 59 विधान सभा सीटों के लिये मतदान होना है, उसमें 78- हाथरस (सुरक्षित), 79- सादाबाद, 80- सिकन्दरा राऊ, 95- टूण्डला (सुरक्षित), 96- जसराना, 97- फिरोजाबाद, 98- शिकोहाबाद, 99- सिरसागंज, 100- कासगंज, 101- अमांपुर, 102- पटियाली, 103- अलीगंज, 104- एटा, 105- मारहरा, 106- जलेसर (सुरक्षित), 107- मैनपुरी, 108- भोगांव, 109- किशनी (अ0जा0), 110- करहल, 192- कायमगंज (सुरक्षित), 193- अमृतपुर, 194- फर्रूखाबाद, 195- भोजपुर, 196- छिबरामऊ, 197- तिर्वा, 198- कन्नौज (सुरक्षित), 199- जसवन्तनगर, 200- इटावा, 201- भरथना (सुरक्षित), 202- बिधूना, 203- दिबियापुर, 204- औरैया (सुरक्षित), 205- रसूलाबाद (सुरक्षित), 206- अकबरपुर-रनिया, 207- सिकन्दरा, 208- भोगनीपुर, 209- बिल्हौर (सुरक्षित), 210- बिठूर, 211- कल्याणपुर, 212- गोविन्दनगर, 213- सीसामऊ, 214- आर्यनगर, 215- किदवई नगर, 216- कानपुर कैण्टोनमेंट, 217- महराजपुर, 218- घाटमपुर (सुरक्षित), 219- माधौगढ़, 220- कालपी, 221- उरई (सुरक्षित), 222- बबीना, 223- झांसी नगर, 224- मऊरानीपुर (सुरक्षित), 225- गरौठा, 226- ललितपुर, 227- महरौनी (सुरक्षित), 228- हमीरपुर, 229- राठ (सुरक्षित), 230- महोबा एवं 231- चरखारी विधान सभा सीटे हैं।

    59 में 49 सीट पर जीती थी भाजपा : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में पहले चरण में जाटलैंड और दूसरे चरण में मुस्लिम बाहुल्य जिलों में मतदान के बाद बुंदेलखंड तथा मध्य उत्तर प्रदेश की बारी है। यहां की 59 सीटों पर जीत हासिल करने के लिए सभी पार्टियों ने एड़ी-चोटी का जोर लगा दी है। तीसरे चरण में जिन 59 सीटों पर मतदान हो रहा है, उसमें 90 प्रतिशत सीट भाजपा का कब्जा है। यहां पर 2017 के चुनाव में भाजपा ने 59 में से 49 सीटों पर जीत हासिल की थी। सपा के खाते में नौ और कांग्रेस को एक सीट मिला था। मायावती की बहुजन समाज पार्टी के हाथ 2017 में खाली रह गए थे।

    अखिलेश के मुकाबले में केन्द्रीय मंत्री बघेल : चुनाव के तीसरे चरण में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव करहल से चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि उनसे केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल मुकाबला कर रहे हैं। योगी सरकार के मंत्री सतीश महाना कानपुर की महराजपुर, राम नरेश अग्निहोत्री मैनपुरी के भोगांव व नीलिमा कटियार कल्याणपुर से चुनाव मैदान में हैं। शिवपाल सिंह यादव जसवंतनगर से चुनाव लड़ रहे हैं। सिरसागंज सीट पर मुलायम सिंह यादव के समधी हरिओम यादव इस बार भाजपा से चुनाव लड़ रहे हैं। कानपुर की किदवईनगर सीट से कांग्रेस के दिग्गज नेता अजय कपूर व सीसामऊ सीट पर सपा के हाजी इरफान सोलंकी फिर मैदान में हैं। फर्रुखाबाद सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद कांग्रेस से चुनाव लड़ रही हैं। यहां से भाजपा मेजर सुनील दत्त द्विवेदी उनके खिलाफ हैं। बसपा छोड़कर भाजपा में आए विधायक रामवीर उपाध्याय सादाबाद से फिर मैदान में हैं।