UP Dial 112: प्रदर्शन ने बढ़ाई मुश्किलें, तीन जिलों में फोन सुनने पर महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी, 800 को प्रशिक्षण
हड़ताल ने पुलिस की मुश्किलें भी बढ़ा दी हैं। महिलाओं की वेतन बढ़ोतरी व सेवा शर्तों से जुड़ी मांगें भले ही कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने वाली कंपनी वी-विन से जुड़ी हों पर हड़ताल के चलते यूपी 112 की सेवाओं पर असर भी पड़ा है। इसके चलते ही यूपी 112 के लखनऊ गाजियाबाद व प्रयागराज स्थित कंट्रोल रूम में कॉल सुनने के लिए महिला पुलिसकर्मियों की भी ड्यूटी लगाई गई है।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। यूपी 112 की महिला संवाद अधिकारियों की हड़ताल ने पुलिस की मुश्किलें भी बढ़ा दी हैं। महिलाओं की वेतन बढ़ोतरी व सेवा शर्तों से जुड़ी मांगें भले ही कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने वाली कंपनी वी-विन से जुड़ी हों, पर हड़ताल के चलते यूपी 112 की सेवाओं पर असर भी पड़ा है।
इसके चलते ही यूपी 112 के लखनऊ, गाजियाबाद व प्रयागराज स्थित कंट्रोल रूम में कॉल सुनने के लिए महिला पुलिसकर्मियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। वहीं कॉल रिसीव होने में अधिक समय लगने से पीड़ित लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
वी-विन लिमिटेड ने तीन नवंबर को लिया टेकओवर
एडीजी यूपी 112 अशोक सिंह के अनुसार, नई कंपनी वी-विन लिमिटेड ने तीन नवंबर से टेकओवर किया है। यूपी 112 के लखनऊ, गाजियाबाद व लखनऊ स्थित कंट्रोल रूम में तीन शिफ्टों में कुल 673 महिला संवाद अधिकारियों कार्यरत थीं।
800 महिला आरक्षियों काे दिलाया प्रशिक्षण
महिला संवाद अधिकारियों के धरना प्रदर्शन के चलते बीते महिला पुलिसकर्मियों को भी कॉल सुनने के लिए लगाया गया है। बीते दिनों 800 महिला आरक्षियों काे इसका प्रशिक्षण दिलाया गया था। आपात स्थिति को देखते हुए जरूरत के अनुरूप महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी भी लगाई जा रही है।
कॉल रिसीव करने में कोई बाधा नहीं
दावा किया कि हड़ताल से कॉल रिसीव किए जाने में कोई बाधा नहीं आई है। काफी संख्या में संवाद अधिकारी ड्यूटी पर आ रही हैं और वी-विन कंपनी ने नई संवाद अधिकारियों को भी लगाया है। कहा कि प्रदर्शन कर रहीं महिला संवाद अधिकारियों की उनकी मांगों को लेकर कंपनी के अधिकारियों से वार्ता चल रही है।
टेक-महिंद्रा के पास था काम
एक अधिकारी के अनुसार, वी-विन लिमिटेड कंपनी ही सीएम हेल्पलाइन का काम भी संभल रही है। यूपी 112 में कांट्रेक्ट सेंटर सर्विसेज प्रोवाइडर (सीसीएसपी) का काम वी-विन लिमिटेड से पूर्व टेक-महिंद्रा के पास था।
यह भी पढ़ें: लखनऊ में वेतन वृद्धि को लेकर यूपी-112 की महिला कर्मियों का धरना, CM आवास का किया रुख तो पुलिस ने हटाया
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।