Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'भारत के रोम-रोम में बसा है लोकतंत्र', लोक नायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर बोले उपमुख्यमंत्री

    By Jagran NewsEdited By: Vinay Saxena
    Updated: Wed, 11 Oct 2023 09:13 PM (IST)

    उपमुख्यमंत्री ने लोकतंत्र सेनानी संघ द्वारा सौंपे गए मांग पत्र पर गंभीरता से विचार करने का भरोसा दिलाया। कहा मानदेय बढ़ाने की मांग को उचित प्लेटफार्म पर रखते हुए उसे बढ़ाने का पूरा प्रयास किया जाएगा। वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि लोक नायक जयप्रकाश नारायण की जीवन यात्रा व उनके संघर्ष के प्रेरक प्रसंगों आत्मसात करने से हमारा आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

    Hero Image
    केशव प्रसाद मौर्य ने लोक नायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम को क‍िया संबोधित।- फाइल फोटो

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा क‍ि भारत के रोम-रोम में लोकतंत्र बसा है। लोकतंत्र सेनानियों से विसंगतियों के विरुद्ध संघर्ष करने की प्रेरणा मिलती है और इनके सम्मान पर आंच नहीं आने दी जाएगी। केशव प्रसाद मौर्य बुधवार को लोकतंत्र सेनानी संघ के तत्वावधान में विश्वेश्वरैया सभागार में लोक नायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर आयोजित 'भारतीय लोकतंत्र का आपातकाल' विषयक गोष्ठी को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, मंत्री सुरेश खन्ना और धर्मपालसिंह सिंह ने लोक नायक जयप्रकाश नारायण व नाना जी देशमुख की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उपमुख्यमंत्री ने लोकतंत्र सेनानी संघ द्वारा सौंपे गए मांग पत्र पर गंभीरता से विचार करने का भरोसा दिलाया। कहा, मानदेय बढ़ाने की मांग को उचित प्लेटफार्म पर रखते हुए उसे बढ़ाने का पूरा प्रयास किया जाएगा। वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि लोक नायक जयप्रकाश नारायण की जीवन यात्रा व उनके संघर्ष के प्रेरक प्रसंगों आत्मसात करने से हमारा आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

    यह भी पढ़ें: 'अखि‍लेश यादव एशियन गेम्स में जाएं और मेडल लेकर आएं...' लखनऊ में JPIC का गेट फांदने पर बोले ब्रजेश पाठक

    मंत्री धर्मपाल सिंह सिंह ने लोकतंत्र सेनानियों के हितों के लिए सरकार द्वारा किए गए कार्यों की चर्चा की। लोकतंत्र सेनानी संघ के अध्यक्ष अशोक बाजपेयी ने आपातकाल में लोकतंत्र सेनानियों द्वारा किए गए संघर्ष के प्रेरक विचार साझा किए। संचालन लोकतंत्र सेनानी संघ के सचिव राजेंद्र तिवारी ने किया।

    यह भी पढ़ें: 'मैंने अंदर जाकर देखा, योगी सरकार ने करोड़ों रुपये बर्बाद कर दिए', मैदान से बाहर निकलने पर बोले अखिलेश यादव