Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Congress District President List: कांग्रेस के जिला और शहर अध्यक्ष घोषित, 134 नामों पर लगी मोहर

    Updated: Fri, 21 Mar 2025 09:08 AM (IST)

    यूपी कांग्रेस के जिला और शहर अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कुल 134 जिला व शहर अध्यक्षों के नामों पर मुहर लगाई है। इनमें से 85 नेता वंचित पिछड़ा और अल्पसंख्यक वर्ग से हैं। कांग्रेस ने 8 महिलाओं को भी जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी ने युवा नेतृत्व को भी बढ़ावा दिया है।

    Hero Image
    कांग्रेस पार्टी ने अपने जिला व शहर अध्यक्ष के नामों की घोषणा कर दिया है। जागरण

    राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ। भाजपा के जिला व महानगर अध्यक्षों की घोषणा के चार दिन बाद कांग्रेस ने अपने जिला व शहर अध्यक्ष घोषित कर दिए हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कुल 134 जिला व शहर अध्यक्षों के नाम पर मुहर लगाई है। जल्द ही प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा हो सकती है। कांग्रेस ने प्रयागराज में गंगापार व यमुनापार के अलग-अलग जिलाध्यक्ष समेत कुल 76 जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की है, जबकि 58 शहर अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पार्टी ने लखनऊ में दो शहर अध्यक्ष डा.शहजाद व अमित त्यागी को नियुक्त किया है। पार्टी ने 134 जिला व शहर अध्यक्षों में वंचित, पिछड़ा व अल्पसंख्यक वर्ग के 85 नेताओं को स्थान दिया है। इनकी लगभग 65 प्रतिशत की भागीदारी से साफ है कि कांग्रेस वंचित, पिछड़ों व मुस्लिम वर्ग को साधने का प्रयास करेगी, जबकि 49 अध्यक्ष सामान्य वर्ग के हैं।

    आठ महिलाओं को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनमें एक मुस्लिम, तीन पिछड़ा वर्ग व चार वंचित समाज की महिलाएं शामिल हैं। सामान्य वर्ग की बात करें तो 27 ब्राह्मण, 12 राजपूत, दो भुमिहार, एक त्यागी, पांच वैश्य व दो कायस्थ शालिम हैं। पार्टी ने कुल 32 मुस्लिम अध्यक्षों के चयन में 15 पिछड़े मुस्लिमों को भी मौका दिया है।

    इसे भी पढ़ें- Abhishek Prakash IAS: डिफेंस कॉर‍िडोर भूमि घोटाले में भी फंस सकते हैं अभिषेक प्रकाश, जांच में सामने आई म‍िलीभगत

    इसके साथ ही युवा नेतृत्व को बढ़ावा दिया गया है। 31 से 40 वर्ष के मध्य आयु के 24 व 41 से 50 वर्ष के मध्य आयु के 59 अध्यक्ष हैं। 51 से 60 वर्ष के मध्य आयु के 40, 61 से 70 वर्ष के मध्य आयु के पांच तथा 70 वर्ष से अधिक आयु के दो पदाधिकारी शामिल हैं।

    लखनऊ-कानपुर में दो-दो अध्यक्ष। जागरण


    कांग्रेस प्रदेश में अपने संगठन का नए सिरे से खड़ा करने का प्रयास कर रही है। आने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस ने बीते दिनों प्रदेश कार्यकारिणी समेत अन्य कमेटियां भंग कर दी थीं। प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को संगठन के पुनर्गठन का जिम्मा सौंपा गया है।

    इसे भी पढ़ें-  सच्चाई दिखाने वाली फिल्मों के विरोध पर बोले विवेक अग्निहोत्री, कहा- किसी भी आक्रांता का महिमा मंडन ठीक नहीं

    जनवरी माह में प्रदेश प्रभारी समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं ने जिला व शहर अध्यक्षों के चयन के लिए जोनवार कार्यकर्ताओं के साक्षात्कार लिए थे। पार्टी सूत्रों का कहना है कि प्रस्ताव में शामिल कई नाम बदले गए हैं।

    पार्टी में रुद्र दमन सिंह बबलू को लखनऊ, संदीप शुक्ला को कानपुर नगर, पंकज तिवारी को रायबरेली, प्रदीप सिंघल को अमेठी, दीपक भाटी को गौतमबुद्धनगर, राजेश कुमार तिवार को गोरखपुर का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। प्रदेश कांग्रेस ने 18 छोटे जिलों में भी शहर अध्यक्ष नियुक्त किए जाने का प्रस्ताव भेजा था, जिस पर अभी सहमति नहीं बन सकी है।