Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Cabinet Meeting: बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगा चित्रकूट, लिंक एक्सप्रेस-वे के निर्माण को योगी कैबिनेट से मंजूरी

    Updated: Tue, 22 Jul 2025 09:10 PM (IST)

    चित्रकूट को बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे से जोड़ने के लिए नए लिंक एक्सप्रेस-वे के निर्माण को कैबिनेट ने मंजूरी दी है। 15.17 किलोमीटर लंबे चित्रकूट लिंक एक्सप्रेस-वे के निर्माण पर 939.67 करोड़ रुपये खर्च होंगे। चार लेन के इस लिंक एक्सप्रेस-वे का निर्माण उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस-वेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) द्वारा इंजीनियरिंग प्रोक्योरमेंट एवं कंस्ट्रक्शन (ईपीसी) मोड में किया जाएगा।

    Hero Image
    उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ।- फाइल फोटो

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। चित्रकूट को बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे से जोड़ने के लिए नए लिंक एक्सप्रेस-वे के निर्माण को कैबिनेट ने मंजूरी दी है। 15.17 किलोमीटर लंबे चित्रकूट लिंक एक्सप्रेस-वे के निर्माण पर 939.67 करोड़ रुपये खर्च होंगे। चार लेन के इस लिंक एक्सप्रेस-वे का निर्माण उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस-वेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) द्वारा इंजीनियरिंग प्रोक्योरमेंट एवं कंस्ट्रक्शन (ईपीसी) मोड में किया जाएगा। लिंक एक्सप्रेस-वे के निर्माण से चित्रकूट में पर्यटन विकास को और बढ़ावा मिलेगा। साथ ही पूरे क्षेत्र में आर्थिक उन्नति के साथ ही रोजगार में भी वृद्धि होगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने बताया कि वर्ष 2017 के पहले की सरकारों द्वारा बुंदेलखंड को विकास की धारा से जोड़ने के लिए केवल वादा ही किया जाता था। राज्य सरकार ने बुंदेलखंड को विकास की धारा से जोड़ने के कई परियोजनाओं पर काम शुरू किया है। चित्रकूट लिंक एक्सप्रेस के निर्माण के बाद चित्रकूट और बुंदेलखंड को सुगम, तीव्र एवं सुरक्षित यातायात सुविधा उपलब्ध होगी। साथ ही राजधानी लखनऊ एवं राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र से जुड़ने के बाद औद्योगिक विकास की संभावनाएं बढ़ेंगी।

    उन्होंने बताया कि चित्रकूट लिंक एक्सप्रेस-वे वाराणसी-बांदा मार्ग के किलोमीटर 267 पर चित्रकूट के भरतकूप के निकट से प्रारम्भ होकर राष्ट्रीय मार्ग पर चित्रकूट के ग्राम अहमदगंज में समाप्त होगा। बुन्देलखण्ड के प्रारम्भिक बिन्दु से चित्रकूट धाम तक एक्सप्रेस-वे का निर्माण हो जाने से पर्यटन क्षेत्र में विकास तीव्र गति से होगा। साथ ही पर्यटकों को तीव्र यातायात सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। चित्रकूट एक्सप्रेस-वे परियोजना के निर्माण से करीब 38 लाख मानव दिवस सृजित होने की संभावना है।

    लिंक एक्सप्रेस-वे का प्रारम्भिक संरेखण व औचित्य परीक्षण का कार्य पूरा हो चुका है। मेसर्स एमएसवी इंटरनेशनल व मेसर्स टीटीएल इस परियोजना के विकास में यूपीडा का सहयोग कर रही हैं। इसके निर्माण के लिए कर्वी तहसील के 13 गांवों में 167 हेक्टेयर भूमि क्रय की जा रही है। अभी तक करीब 150 हेक्टेयर भूमि क्रय की जा चुकी है। औद्योगिक विकास मंत्री ने बताया कि भूमि क्रय की प्रक्रिया पूरी होने के बाद लिंक एक्सप्रेस वे का निर्माण शुरू किया जाएगा। इसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट भी तैयार की जा चुकी है।

    यह भी पढ़ें- Yogi Cabinet: यूपी में महिलाओं को रजिस्ट्री में मिलेगी इतनी छूट, योगी सरकार ने बढ़ा दिया दायरा