Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Budget Session: विधानमंडल का बजट सत्र आज से, महाकुंभ हादसे और महंगाई-बेरोजगारी पर सरकार को घेरेगा विपक्ष

    Updated: Tue, 18 Feb 2025 06:00 AM (IST)

    उत्तर प्रदेश विधानमंडल का बजट सत्र आज यानी मंगलवार से शुरू हो रहा है। पहले दिन राज्यपाल आनंदीबेन पटेल विधानसभा और विधान परिषद के संयुक्त सदन को संबोधि ...और पढ़ें

    Hero Image
    विधानसभा अध्यक्ष ने सभी दलों से सदन के सुचारु संचालन का मांगा सहयोग। (तस्वीर जागरण)

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। विधानमंडल का बजट सत्र मंगलवार यानी आज से शुरू होगा। पहले दिन विधानसभा व विधान परिषद के संयुक्त सदन को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल संबोधित करेंगी। सत्र को लेकर सोमवार को सर्वदलीय बैठक हुई।

    विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी दलों से कहा कि जनहित के मुद्दों को सदन में रखें और स्वस्थ चर्चा कर प्रदेश में विकास को गति देने में सहयोग करें। अध्यक्ष ने भी सदन के सुचारु संचालन के लिए सभी दलों का सहयोग मांगा। वहीं, विपक्ष ने सदन में सरकार को घेरने की तैयारी की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सदन में स्वस्थ चर्चा होनी चाहिए। इससे प्रदेश का विकास भी होता है और जनता की समस्याओं का समाधान भी। जनप्रतिनिधि के रूप में जनता के हित से जुड़े हर मुद्दों पर सदन में सुचारू रूप से चर्चा होनी चाहिए।

    सीएम ने कहा कि सदन के संचालन में किसी प्रकार की बाधा न आए, इसका ध्यान सभी को रखना चाहिए। यूपी देश का पहला राज्य है जहां ई-विधान लागू किया गया है, जिससे विधानसभा की पूरे देश में नई पहचान बनी है। हमारी दलीय प्रतिबद्धता हो सकती है पर हम सबको मिलकर प्रदेश को आगे बढ़ाना है।

    अध्यक्ष ने कहा कि बजट सत्र अत्यंत महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि इसमें राज्य सरकार आगामी वित्तीय वर्ष की योजनाओं एवं नीतियों का खाका प्रस्तुत करती है। उन्होंने सभी दलीय नेताओं से अनुरोध किया कि वे सदन में शालीनता एवं संसदीय मर्यादा बनाए रखते हुए सकारात्मक चर्चा करें।

    सदन में बात रखने का अधिकार विपक्ष का भी- अध्यक्ष

    सत्ता पक्ष हो या विपक्ष सभी को सदन में अपनी बात रखने का अधिकार होता है। सदन में सार्थक चर्चा हो जिससे देश में सकारात्मक संदेश जाए। इस पर सभी दलीय नेताओं ने सदन के संचालन में सहयोग देने का आश्वासन दिया।

    नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय ने कहा कि बजट सत्र में बड़े विभागों पर अलग से विस्तृत चर्चा कराई जाए। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे सदन के सुचारू संचालन में अपना पूरा सहयोग देंगे। बैठक में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, कांग्रेस की आराधना मिश्रा मोना, अपना दल (एस) के राम निवास वर्मा, रालोद के प्रदीप कुमार सिंह, सुभासपा के बेदीराम, जनसत्ता लोकतांत्रिक पार्टी के विनोद सरोज, निषाद पार्टी के रमेश आदि उपस्थित थे।

    20 को पेश होगा बजट

    कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में विधानसभा के एजेंडे पर चर्चा हुई। इसमें तय हुआ कि सरकार 20 फरवरी को बजट पेश करेगी। एक दिन महाकुंभ के आयोजन पर चर्चा कराए जाने पर सहमति बनी है। बैठक में महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्री बेबी रानी मौर्य, उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय, सुशील कुमार शाक्य, रवि शर्मा, रविदास मेहरोत्रा, डा. संग्राम यादव के अलावा विशेष आमंत्रित सदस्य रामनिवास वर्मा, प्रदीप कुमार सिंह, रमेश, आराधना मिश्रा मोना, विनोद सरोज तथा रामनरेश अग्निहोत्री उपस्थिति थे।

    इसे भी पढ़ें- भाजपा सरकार का खास प्लान, विकास के रास्ते पर खूब दौड़ेगी दिल्ली; वित्त विभाग शुरू करेगा बजट की तैयारी