UP Assembly Monsoon Session: मानसून सत्र का दूसरा दिन, विधानसभा में आज CAG की सात रिपोर्ट होंगी पेश
लखनऊ में विधानमंडल के मानसून सत्र के दूसरे दिन विधानसभा में सीएजी की सात रिपोर्टें पेश होंगी जिनमें ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और सरयू नहर परियोजना जैसे विषय शामिल हैं। सरकार उत्तर प्रदेश माल और सेवा कर (संशोधन) विधेयक 2025 और उत्तर प्रदेश लोक अभिलेख विधेयक 2025 भी पेश करेगी। सोमवार को रखे गए चार विधेयकों को सरकार मंगलवार को पास कराएगी।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। विधानमंडल के मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को विधानसभा में भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (सीएजी) की अलग-अलग विषयों पर सात रिपोर्ट पेश की जाएंगी।
इनमें शहरी क्षेत्रों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, केंद्रीय सड़क निधि, सरयू नहर परियोजना, भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकारों का कल्याण, राज्य वित्त, खनन और अवैध खनन का सामाजिक-आर्थिक प्रभाव आदि विषय के प्रतिवेदन शामिल हैं। इसके अलावा मंगलवार को प्रदेश सरकार उत्तर प्रदेश माल और सेवा कर (संशोधन) विधेयक 2025 व उत्तर प्रदेश लोक अभिलेख विधेयक 2025 सदन की पटल पर रखे जाएंगे।
वहीं, सोमवार को सदन में रखे गए चार विधेयकों को सरकार मंगलवार को पास कराएगी। इनमें उत्तर प्रदेश निरसन विधेयक 2025, उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक 2025, उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय द्वितीय (संशोधन विधेयक) 2025 व उत्तर प्रदेश मोटरयान कराधान (संशोधन) विधेयक 2025 शामिल हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।