Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    IAS Transfer: यूपी में दो आईएएस अधिकारियों के तबादले, विनोद कुमार को बनाया गया अलीगढ़ का नगर आयुक्त

    Updated: Sun, 04 Aug 2024 08:52 AM (IST)

    IAS Transfer In Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश में एक बार फिर तबादला एक्सप्रेस दौड़ी। शासन ने शनिवार को दो आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। विशेष सचिव पीडब्ल्यूडी विनोद कुमार को अलीगढ़ का नगर आयुक्त बनाया गया है। वहीं शासन इसके साथ-साथ पांच पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। पांच जिलों के उपजिलाधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।

    Hero Image
    विनोद कुमार बने अलीगढ़ के नगर आयुक्त, पांच उपजिलाधिकारी भी बदले

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। शासन ने दो आईएएस व पांच पीसीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले हैं। इनमें पांच उपजिलाधिकारी भी शामिल हैं। विशेष सचिव, पीडब्ल्यूडी विनोद कुमार को अलीगढ़ का नगर आयुक्त बनाया गया है।

    अलीगढ़ के नगर आयुक्त रहे अमित आसेरी को विशेष सचिव, पीडब्ल्यूडी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा संगीता पांडेय को उपजिलाधिकारी लखनऊ, विपिन कुमार को उपजिलाधिकारी एटा, अंजली गंगवार को उपजिलाधिकारी कासगंज, निखिल राजपूत को उपजिलाधिकारी औरैया व अंशुमान सिंह को उपजिलाधिकारी, गौतबुद्धनगर /राजस्व रिकवरी अधिकारी रेरा बनाया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नौ पुलिस उपाधीक्षकों का ट्रांसफर

    उत्तर प्रदेश में नौ पुलिस उपाधीक्षकों का भी शुक्रवार को ट्रांसफर कर दिया गया। अनिल कुमार तृतीय को अलीगढ़ से गाजीपुर, संजीव कुमार को शामली से बदायूं, श्रीयश त्रिपाठी को हमीरपुर से अयोध्या, प्रभात कुमार त्रिपाठी को अलीगढ़ से एएनटीएफ मुख्यालय लखनऊ की जिम्मेदारी मिली है।

    वहीं, कुंवर प्रभात सिंह को बस्ती से वाराणसी, संतोष कुमार सिंह को मैनपुरी से बस्ती, सत्य प्रकाश शर्मा को आगरा से मैनपुरी, प्रदीप कुमार त्रिपाठी को बरेली से बस्ती और श्यामजीत प्रमिला सिंह को वाराणसी से प्रयागराज कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त के पद पर स्थानांतरित किया गया है। प्रांतीय पुलिस सेवा संवर्ग के इन अधिकारियों की तैनाती के आदेश डीजीपी मुख्यालय की ओर से जारी कर दिए गए हैं।

    इसे भी पढ़ें: PCS Transfer: IAS-IPS के बाद यूपी में पीसीएस अधिकारियों के तबादले, संगीता पांडेय बनीं लखनऊ उपजिलाधिकारी