Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Minister Kamal Rani Death from Coronavirus: मंत्री कमल रानी वरुण के न‍िधन पर पीएम मोदी और सीएम योगी ने जताया शोक

    By Divyansh RastogiEdited By:
    Updated: Sun, 02 Aug 2020 06:36 PM (IST)

    UP Minister Kamal Rani Death from Coronavirus प्राविधिक शिक्षा मंत्री कमल रानी वरुण का रविवार को कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण लखनऊ के संजय गांधी पीजीआइ में निधन हो गया।

    Hero Image
    UP Minister Kamal Rani Death from Coronavirus: मंत्री कमल रानी वरुण के न‍िधन पर पीएम मोदी और सीएम योगी ने जताया शोक

    लखनऊ, जेएनएन।  Coronavirus Death News Update : उत्तर प्रदेश सरकार में प्राविधिक शिक्षा मंत्री कमल रानी वरुण का रविवार को कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण निधन हो गया। वह लखनऊ के संजय गांधी पीजीआइ में भर्ती थीं। निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है, वह घाटमपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक थीं। निजी सचिव अंकित दीक्षित ने सुबह करीब पौने 10 बजे पीजीआइ लखनऊ में प्रावधिक शिक्षा मंत्री कमलरानी वरुण का निधन होने की जानकारी दी। उनके न‍िधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्‍यक्‍त क‍िया है। शोक संदेश में उन्‍होंने ल‍िखा है क‍ि उत्‍तर प्रदेश की मंत्री कमल रानी वरुण के न‍िधन से बहुत दुख हुआ। उनका पूरा जीवन समाजसेवा के प्रत‍ि समर्प‍ित रहा। उन्‍होंने राज्‍य में भाजपा को मजबूत बनाने में महत्‍वपूर्ण भूम‍िका न‍िभाई। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके पर‍िजनों और समर्थकों के साथ हैं। ओम शांत‍ि। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मंत्री के निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार में मेरी सहयोगी, कैबिनेट मंत्री श्रीमती कमल रानी वरुण जी के असमय निधन की सूचना, व्यथित करने वाली है। प्रदेश ने आज एक समर्पित जननेत्री को खो दिया। उनके परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें। ॐ शांति!

    वहीं, दूसरी तरफ सोशल मीडिया ट्वीटर हैंडल पर मंत्री के निधन के बाद शोक की लहर दौड़ पड़ी। एक के बाद एक मंत्रियों ने ट्वीट कर दु:ख व्यक्त किया। उपमुख्यंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने ट्विटर हैंडल पर लिखा गया- ''उत्तर प्रदेश,सरकार में कैबिनेट मंत्री, श्रीमती कमल रानी वरुण जी के निधन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। आपका निधन समाज व पार्टी के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें व परिजनों को इस दुःख को सहने की क्षमता प्रदान करें।'' 

    उपमुख्यमंत्री केवश प्रसाद मौर्य ने दु:ख व्यक्त करते हुए लिखा- ''उत्तर प्रदेश,सरकार में कैबिनेट मंत्री, श्रीमती कमल रानी वरुण जी के निधन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। उनका निधन समाज व पार्टी के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूँ। ईश्वर उनके परिवार को संबल प्रदान करे।''

    वहीं,  राज्य के अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री, मुस्लिम वक्फ और हज मंत्री मोहसिन रजा ने लिखा - ''उत्तर प्रदेश, सरकार में कैबिनेट मंत्री, श्रीमती कमल रानी वरुण जी के निधन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। आपका निधन समाज व पार्टी के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें व परिजनों को इस दुःख को सहने की क्षमता प्रदान करें।'' 

    यह भी पढ़ें : COVID-19: कोरोना से यूपी सरकार की मंत्री कमल रानी वरुण का निधन, CM योगी आदित्यनाथ का अयोध्या दौरा स्थगित

    उधर, वित्त, संसदीय कार्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग मंत्री सुरेश खन्ना ने ट्वीट कर विनम्र श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा- ''कमल रानी वरुण एक मिलनसार एवं व्यवहार कुशल राजनेता थीं। उन्होंने सांसद, विधायक तथा उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री के रूप में अपने क्षेत्र एवं प्रदेश की बड़ी सेवा की। उनके निधन से राजनीतिक क्षेत्र में बड़ी क्षति हुई है। 

    मैं उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं तथा ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वह उनकी आत्मा को सदगति प्रदान करें और उनके परिजनों तथा शुभचिंतकों को यह गहन दुख सहन करने की शक्ति दें। 

     

    उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने लिखा- ''कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरुण जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। आपका यूं जाना भाजपा परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूँ। ईश्वर उनके परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति दें।'' 

    उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शोक व्यक्त करते हुए लिखा - '' कोरोनावायरस से पीड़ित उत्तर प्रदेश की प्राविधिक शिक्षा श्रीमती मंत्री कमल रानी वरुण जी के निधन पर भावभीनी श्रद्धांजलि एवं शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना। ''