Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इतनी कड़ी सुरक्षा! तीन-तीन डबल लॉक की अलमारी में रखे जाएंगे यूपी बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्र, किए गए ये इंतजाम

    Updated: Sun, 26 Jan 2025 07:26 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च तक आयोजित होंगी। परीक्षा केंद्रों पर प्रश्न पत्रों की सुरक्षा के लिए स्ट्रांग रूम बनाए जा रहे हैं जहां लोहे की डबल लॉक अलमारियां और नाइट विजन सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। सुरक्षा के लिए सशस्त्र कर्मी 24 घंटे तैनात रहेंगे। प्रश्न पत्रों की निगरानी और छेड़छाड़ रोकने हेतु सख्त प्रबंधन सुनिश्चित किया गया है।

    Hero Image
    तीन-तीन डबल लॉक की अलमारी में रखे जाएंगे यूपी बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्र - जागरण ग्राफिक्स

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू होंगी और 12 मार्च तक चलेंगी। ऐसे में परीक्षा केंद्रों पर स्ट्रांग रूम बनाने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जिसमें बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्रों को सुरक्षित रखा जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सभी परीक्षा केंद्रों पर स्ट्रांग रूम में लोहे की तीन-तीन डबल लाक की अलमारी रखी जाएंगी। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में यह प्रश्नपत्र सुरक्षित रखे जाएंगे। स्ट्रांग रूम में नाइट विजन सीसीटीवी कैमरों के साथ वायर रिकार्डर भी लगाए जाएंगे। 24 घंटे सशस्त्र सुरक्षा कर्मी की तैनाती होगी। प्रश्न पत्रों के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ न हो इसके लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।

    जिला विद्यालय निरीक्षकों को दिए गए निर्देश

    अपर मुख्य सचिव, माध्यमिक शिक्षा दीपक कुमार की ओर से सभी जिलों के जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए। प्रत्येक पाली के अनुसार प्रश्न पत्रों व बंडल स्लिप को रखने के लिए लोहे की तीन-तीन डबल लाक अलमारी की व्यवस्था होगी।

    अलमारी की एक-एक चाबी केंद्र व्यवस्थापक, वाह्य केंद्र व्यवस्था और स्टेटिक मजिस्ट्रेट के पास रखी जाएगी। दो अलमारी में प्रश्नपत्र रखे जाएंगे। वहीं तीसरी अलमारी में विद्यार्थियों को प्रश्नपत्र वितरित करने के बाद बचे हुए प्रश्न पत्र रखे जाएंगे। लाग बुक रजिस्टर रखा जाएगा। जितनी बार स्ट्रांग रूम खोला जाएगा इस लाग बुक पर इंट्री दर्ज की जाएगी।

    प्रश्न पत्र व उत्तर पुस्तिकाओं की निगरानी के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग 60 दिनों तक अनिवार्य रूप से प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सुरक्षित रखी जाएगी। अगर प्रश्न पत्र लीक होने की कोई शिकायत मिलती है तो इसी रिकार्डिंग से सत्यापन किया जाएगा।

    ये भी पढे़ं - 

    क्या आप भी देखना चाहते हैं संविधान की ऑरिजनल कॉपी? तो पहुंच जाइए यहां... राज्यपाल के प्रयास से लाई गई उत्तर प्रदेश