Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्या आप भी देखना चाहते हैं संविधान की ऑरिजनल कॉपी? तो पहुंच जाइए यहां... राज्यपाल के प्रयास से लाई गई उत्तर प्रदेश

    Updated: Sun, 26 Jan 2025 06:16 PM (IST)

    राजभवन लखनऊ में भारतीय संविधान की मूल प्रति आम लोगों के लिए प्रदर्शित की जाएगी। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के निर्देश पर यह पहल संविधान के प्रति जागरूकता और सम्मान बढ़ाने के उद्देश्य से की गई है। शनिवार को आयोजित मूट कोर्ट में मूल अधिकारों और कर्तव्यों पर चर्चा हुई। राज्यपाल ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए नारी अदालत की सराहना की जो विवादों को त्वरित सुलझाने में सहायक है।

    Hero Image
    राजभवन में लोग देख सकेंगे भारतीय संविधान की मूल प्रति

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। राजभवन में लोग भारतीय संविधान की मूल प्रति देख सकेंगे। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के निर्देश पर लोगों को दिखाने के लिए इसे रखा गया है। आम लोगों में संविधान के प्रति जागरूकता व सम्मान का भाव और प्रगाढ़ होगा। शनिवार को यहां मूट कोर्ट का आयोजन कर मूल अधिकार व मूल कर्तव्यों के विषय में जानकारी दी गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि भारतीय संविधान एवं कानून के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए ऐसे आयोजन बहुत जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि नारी आदलत जैसी पहल महिलाओं को सशक्त बनाने का काम करेंगी।

    कोर्ट में मामला जाने से पहले नारी अदालत में विवाद को सुलझाया जाता है। जिसके चलते मुकदमों की संख्या कम होगी और महिलाओं को त्वरित न्याय भी मिल रहा है। कार्यक्रम में राज्यपाल के विधिक परामर्शदाता प्रशांत मिश्र ने लोगों को भारतीय संविधान के विभिन्न भागों की जानकारी दी।

    राजभवन के अधिकारी व कर्मचारियों ने इस कार्यक्रम में उत्साहपूर्ण प्रतिभाग किया। डा. राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर डा. प्रसेनजीत कुंडू व डा. मनोज कुमार ने भी कार्यक्रम में लोगों को कानून से संबंधित तमाम जानकारी दीं।

    राष्ट्र उत्थान को समर्पित था पूर्व प्रधानमंत्री अटल का राजनीतिक जीवन : राज्यपाल

    गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर आधारित संगीतमय नाट्य प्रस्तुति विश्व स्वर, अटल अमर का आयोजन किया गया। राजभवन में आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से उनके जीवन के विभिन्न पहलुओं, व्यक्तित्व व कृतित्व के बारे में जानकारी दी गई।

    प्रेरणादायक जीवन, उनकी कविताओं, पत्रकारिता, राजनीति में योगदान, भारत के प्रति उनके अटूट समर्पण व राष्ट्रप्रेम को अत्यंत प्रभावशाली व संवेदनशील ढंग से दर्शाया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन हमें सिखाता है कि साहस, नेतृत्व, राष्ट्र सेवा और मानवता के साथ एक सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाकर हम किसी भी कठिनाई को पार कर सकते हैं।

    उनका विपक्षियों के प्रति आदर और सम्मानपूर्ण व्यवहार उनके राजनीतिक दृष्टिकोण की सबसे बड़ी विशेषता थी। उन्होंने हमेशा यह सिद्ध किया कि राजनीति केवल सत्ता प्राप्ति का नाम नहीं है। यह समाज की सेवा और राष्ट्र के उत्थान के लिए एक समर्पित यात्रा है। उनके यह दृष्टिकोण हम सभी के लिए आदर्श होना चाहिए। कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव, राज्यपाल सुधीर एम बोबडे सहित बड़ी संख्या में अधिकारी व गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

    ये भी पढ़ें - 

    कौन हैं हृदय नारायण दीक्षित? जिन्हें पद्म श्री से किया गया सम्मानित, आपातकाल में 19 महीने जेल में काटे; 5 बार बने विधायक

    comedy show banner
    comedy show banner