यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ganga Expressway: गंगा एक्सप्रेसवे निर्माण को लेकर आ गया नया अपडेट, अब हर हफ्ते हो सकता है ये काम
औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नंदी ने गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने ...और पढ़ें

HighLights
- गंगा एक्सप्रेसवे निर्माण में तेजी लाने के निर्देश |
- साप्ताहिक समीक्षा करने का आदेश |
- गुणवत्ता से समझौता न करने की बात |
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण में और गति लाने के निर्देश दिए हैं। मंत्री ने कहा कि कार्य निर्धारित समय पर पूरा किया जाना चाहिए, इसके लिए साप्ताहिक समीक्षा की जाए।
बुधवार को पिकप भवन स्थित सभागार में मंत्री ने उप्र एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा संचालित, निर्माणाधीन एवं प्रस्तावित परियोजनाओं की समीक्षा की। अधिकारियों ने 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य कार्य की जानकारी दी।
मंत्री ने कहा कि कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए। एक्सप्रेसवे के मेंटीनेंस कार्य में लापरवाही न बरती जाए। सड़कों की मरम्मत के साथ सुरक्षात्मक उपायों पर विशेष नजर रखी जाए। बैठक में सचिव औद्योगिक विकास विजय किरण आनंद, एसीईओ हरि प्रताप शाही आदि मौजूद रहे।