UP Tourism: संभल के पर्यटन स्थलों के विकास पर खर्च होंगे पांच करोड़ रुपये, शासन ने दी स्वीकृति
यूपी सरकार ने संभल में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पांच करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि भगवान विष्णु का कल्कि अवतार संभल में होगा इसलिए प्राचीन तीर्थों का विकास किया जा रहा है। पर्यटकों के लिए सुविधाएँ बढ़ाई जाएंगी। श्री कल्कि धाम मंदिर का निर्माण भी हो रहा है जिससे पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। संभल में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्राचीन तीर्थ स्थलों और ऐतिहासिक कूपों के पर्यटन विकास पर पांच करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।
पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि पौराणिक मान्यता है कि भगवान विष्णु का 10वां अवतार कल्कि रूप में संभल में होगा। इसी को ध्यान में रखते हुए संभल के प्राचीन तीर्थों एवं कूपों का पर्यटन विकास किया जाएगा। प्राचीन स्थलों पर पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पार्किंग, शौचालय, पेयजल व मार्गदर्शन केंद्र जैसी व्यवस्था विकसित की जाएंगी।
उन्होंने बताया कि संभल के ऐंचोड़ा कंबोह में श्री कल्कि धाम मंदिर का निर्माण हो रहा है। इस मंदिर की सबसे बड़ी खूबी यह है कि मंदिर का निर्माण उसी गुलाबी पत्थर से किया जा रहा है, जो अयोध्या के राम मंदिर और सोमनाथ मंदिर में इस्तेमाल हुआ है। वर्ष 2024 में संभल में 43,58,329 पर्यटक आए थे।
यह भी पढ़ें- यूपी में सहकारी महाविद्यालय की स्थापना करेगी सरकार, 16 बंद जिला सहकारी बैंक भी होंगे पुनर्जीवित
वहीं वर्ष 2025 में जनवरी से मार्च तक 13,05,970 पर्यटक संभल आए थे। यहां मनोकामना मंदिर, माता कैला देवी मंदिर व पृथ्वीराज चौहान द्वारा निर्मित तोता-मैना की कब्र सहित कई दर्शनीय स्थल मौजूद हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।