Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Samajwadi Party: लखनऊ में समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर्स, यूपी+बिहार=गयी मोदी सरकार

    By Dharmendra PandeyEdited By:
    Updated: Sat, 10 Sep 2022 11:38 AM (IST)

    Poster War in Lucknow for Mission 2024 बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीते दिनों गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती समाजवादी पार्टी के संरक्ष ...और पढ़ें

    Poster War in Lucknow for Mission 2024

    लखनऊ, जेएनएन। Posters Outside Samajwadi Party Office in Lucknow: बिहार (Bihar) में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को छोड़कर राष्ट्रीय जनता दल (RJD), कांग्रेस (Congress) तथा अन्य के साथ मिलकर सरकार बनाने वाले नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने भी बड़े कद में स्वीकार कर लिया है। जनता दल यूनाइटेड (JDU) के नेता नीतीश कुमार को समाजवादी पार्टी देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकल्प के रूप में भी देखने लगी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीते दिनों गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) से भी भेंट की थी। उसी दिन के बाद से समाजवादी पार्टी ने उनका कद काफी ऊंचा कर दिया है।

    बड़ी संख्या में पोस्टर लगवाए

    उत्तर प्रदेश में राजनाथ सिंह की सरकार के कार्यकाल में दर्जा मंत्री रहे समाजवादी पार्टी के नेता आइपी सिंह ने शनिवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय के बाहर बड़ी संख्या में पोस्टर लगवाए हैं। इनमें नीतीश कुमार के साथ अखिलेश यादव की फोटो लगी है। आजमगढ़ निवासी समाजवादी पार्टी के नेता आइपी सिंह के इन पोस्टर्स में बिहार और उत्तर प्रदेश को देश का भाग्य विधाता दर्शाया गया है। इसमें लिखा गया है कि यूपी+बिहार+ गयी मोदी सरकार।

    समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय के बाहर लगे पोस्टर्स को देखने के लिए काफी लोग एकत्र भी हो रहे हैं। समाजवादी पार्टी के नेता तो इन पोस्टर्स को 2024 के लिए बड़ी अंगड़ाई भी बता रहे हैं।