साध्वी संजना नंद गिरि 5,340 KM चतुष्पथ धर्म यात्रा कर सनातन का करेंगी प्रसार, देंगी राष्ट्रीय एकता का संदेश
(Sadhvi Sanjana Nand Giri) साध्वी संजना नंद गिरि देश भर में 5340 KM की चतुष्पथ धर्म यात्रा पर निकलेंगी। यह यात्रा कामाख्या पीठ से शुरू होकर दो महीने त ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, लखनऊ। कामाख्या पीठ की साधिका व निरंजनी अखाड़े की महामंडलेश्वर साध्वी संजना नंद गिरि देशभर में 5,340 किलोमीटर तक चतुष्पथ धर्म यात्रा कर सनातन का प्रचार-प्रसार करेंगी। साथ ही ''एक भारत, दिव्य भारत, अखंड भारत'' का संदेश देंगी।
15 मार्च के बाद यह यात्रा कामाख्या पीठ से शुरू होगी और दो माह तक जारी रहेगी। यात्रा 56 पड़ावों से होते हुए आगे बढ़ेगी। महामंडलेश्वर संजनानंद गिरि ने मंगलवार को लखनऊ में इस यात्रा का जयघोष किया। उन्होंने कहा कि यात्रा में सनातन धर्म के प्रति लोगों में फैल रही अलग-अलग व्याख्याओं व गलत धारणाओं का निवारण करने के साथ ही नूतन धर्म जन जागरण किया जाएगा।
संपूर्ण यात्रा को दो चरणों में बांटा गया
संपूर्ण यात्रा को दो चरणों में बांटा गया है। पहले चरण में कामाख्या पीठ से जोधपुर तक और दूसरे चरण में रामेश्वरम से कश्मीर के लाल चौक पर यात्रा की जाएगी। यात्रा के संपर्क प्रमुख दुष्यंत प्रताप सिंह ने बताया कि इस यात्रा के लिए फिल्म व कला जगत के सितारों ने भी समर्थन दिया है। हरियाणा के सरपंच खाप के पूर्व प्रधान वेद प्रकाश ने भी अपना समर्थन दिया।
.jpg)
इसे भी पढ़ें- महाकुंभ भगदड़ के बाद… हेलीकॉप्टर से उतरते ही सीएम योगी ने पूछा सवाल, जवाब देने में छूट गए अधिकारियों के पसीने
ममता छह माह मर्यादा में नहीं रहतीं तो होनी चाहिए थी कार्रवाई
अभिनेत्री ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनाए जाने पर हुए विवाद के बारे में संजना नंद गिरि ने कहा कि ममता को छह महीने का समय देना चाहिए था। वह अखाड़े के कायदे समझतीं और फिर मर्यादा में न रहतीं तो उन पर कार्रवाई की जानी चाहिए थी।
साध्वी संजना ने इस सवाल का नहीं दिया जवाब
ममता को महामंडलेश्वर बनाने पर बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने प्रश्न उठाए थे। तब कुलकर्णी ने कहा था कि उनकी जितनी उम्र है, उतने वर्ष वह तपस्या कर चुकी हैं। इस पर साध्वी बोलीं- मुझे नहीं पता उन्होंने ऐसा क्यों कहा।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।