विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 05, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चोटी कटने की दशहत से जूझे यूपी के गांव, रात भर अफवाहें

By Nawal MishraEdited By:
Published: Sat, 05 Aug 2017 05:29 PM (IST)Updated: Sun, 06 Aug 2017 06:41 PM (IST)

उत्तर प्रदेश के ग्रामीण अंचलों में रात से आज सुबह तक बड़ी संख्या में चोटी कटने की वारदातें हुईं हैं। ...और पढ़ें

चोटी कटने की दशहत से जूझे यूपी के गांव, रात भर अफवाहें
चोटी कटने की दशहत से जूझे यूपी के गांव, रात भर अफवाहें

लखनऊ (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश के ग्रामीण अंचलों में चोटी कटने की घटनाओं को लेकर पूरी रात अफवाहों का दौर चलता रहा। इसकी चर्चाओं को लेकर लोगों की जगह-जगह भीड़ दिखाई पड़ी। चोटी कटने की घटना और सूचना डेढ़ दर्जन से अधिक महिलाओं की तबीयत बिगड़ गई। इसमें से कुछ को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। रात से आज सुबह तक बड़ी संख्या में चोटी कटने की वारदातें हुईं हैं। डीएम और एसपी ने सक्रियता बढ़ा दी है। शरारती तत्वों की तलाश चल रही है। जिले आला अधिकारियों के मुताबिक चोटी काटने की घटनाएं महज अफवाह फैलाने वालों की शरारत है। संभव है कुछ शरारती तत्व इलाकों में इस काम पर लगे हों। समाज के बुद्धिजीवियों की मदद ली जा रही है। खुफिया व स्थानीय पुलिस की सक्रियता से जल्द इनके पीछे का सच सामने लाया जाएगा। लोगों को कतई डरने की जरूरत नहीं हैं।

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में सुबह से देर रात तक होती रहीं चोटी कटने की वारदातें

जल्द सामने होगा चोटीकटवा का सच

यूपी डीजीपी सुलखान सिंह ने कहा कि यूपी के कई जिलों में चोटी काटने की घटनाएं अराजक तत्वों की करतूत है। आगरा में मामला पकड़ में आया है। पुलिस कार्रवाई कर रही है। जल्द सच आम जनता के सामने होगा। सोशल मीडिया व मीडिया को अफवाहों की सच्चाई सामने लाकर जनता का भय दूर करने में सहयोग करना चाहिए। पुलिस महकमे में तत्काल कार्रवाई करने के आदेश हैं। 

यह भी पढ़ें: रक्षाबंधनः योगी सरकार ने दिया बहनों को मुफ्त बस सेवा का तोहफा

कन्नौज में सात चोटी कटी

कन्नौज में रात से तड़के तक अलग-अलग जगह सात महिलाओं की चोटी फिर से कट गई। चार महिलाओं की तबीयत बिगड़ गई। इसमें दो को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। शरारती तत्वों की तलाश चल रही है। जिलाधिकारी कन्नौज जगदीश प्रसाद ने बताया कि चोटी काटने की घटनाएं महज अफवाह फैलाने वालों की शरारत है। संभव है कुछ शरारती तत्व इलाकों में इस काम पर लगे हों। पुलिस मामलों की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें:फितूर या साजिश: मंकी मैन और मुंहनोचवा की याद दिला रहा चोटीकटवा

सीतापुर में पांच चोटी कटी

सीतापुर में पांच चोटियां कटने की वारदातों से दहशत फैल गई। महोली के भूड़ा गांव में रमाकांत की पत्नी नीतू (27) चोटी न काटो चिल्लाते हुए बेहोश हो गई थी। वहीं इसी गांव की मालती (38) पत्नी डोरे और सुशीला (55)पत्नी सरजू ने भी चोटी काटे जाने के प्रयास की शिकायत की है। इसके अलावा बिसवां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पटना निवासी मासूम अली की दस वर्षीय पुत्री सना और अशफाक की 13 वर्षीय पुत्री अफरोज बानो की चोटी कटी मिली। इस दौरान दोनों बालिकाएं बेहोश भी हो गई। 

चोटी कटने से बेहोश

बस्ती के दुबौलिया थाना क्षेत्र के बरिदियाकुंवर गांव निवासी अनुज गौड़ की पुत्री 17 वर्षीय सुंदरी गौड़ शुक्रवार की रात घर की छत पर सो रही थी। करीब 11 बजे बजे उसकी चोटी कट गई। अचानक वह जाग गई और चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर परिवार के सदस्य पहुंचे तो वह कांप रही थी। उसके बाद वह बेहोश हो गई। शोर सुनकर गांव के लोग भी पहुंच गए। गांव में दहशत का माहौल है। सुंदरी रह रहकर बेहोश हो जा रही है। उसे अस्पताल ले जाया गया है। अभी तक उसे पूरी तरह होश नहीं आया है।

यह भी पढ़ें: आइएसआइएस को सूचना देनें में झांसी एसडीएम का दफ्तर सीज

बाल कटने से दहशत

भदोही जिले में अपनी तीन बहनों के साथ कमरे में सोई एक लडकी जब शनिवार भोर में उठी तो उसके बाल कटे थे। मामला जिले के खमरिया नगर पंचायत के वार्ड नंबर आठ का है। दरअसल वार्ड नंबर आठ के मनउरवीर मोहल्ला निवासी गुलाब सरोज की पुत्री संध्या सरोज (18) हमेशा की तरह रात भी कमरे में अपनी तीन बहनों व बहन के दो छोटे बच्चों के साथ तख्त पर सोई थी। घर की महिलाओं से बात आगे बढ़ती पुरुषों तक जा पहुंची। कुछ ही देर में पूरे मोहल्ले में बात फैल गई, ऐसे में जिसने भी चोटी कटने की बात सुनी वही दौड़ा हुआ गुलाब सरोज के घर आ धमका। सभी संध्या के कटे बाल देखने के बाद चौक पड़ते। इस संबंध में जब संध्या से बात की गई तो उसने बताया कि बाल कैसे कटे मुझे नहीं मालूम। कहा कि मेरा सिर बहुत भारी है और मुझे अब बहुत डर भी लग रहा है। 

यह भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय कॉल पर निगरानी, पाकिस्तान और सउदी पर खास नजर

लड़की की काटी चोटी

महराजगंज के बड़हरा कन्हई गांव निवासी काजल 12 वर्ष पुत्री रामदेव की चोटी किसी के द्वारा काट दी गई। सुबह जब लड़की जगी तो उसे बाल कटा मिला। इस घटना से काजल व परिवार के अन्य सदस्य भयभीत हैं। लड़की के पिता रामदेव ने बताया कि काजल अपनी बड़ी बहन के साथ बरामदे में सोई थी। सुबह जगने पर लोगों ने देखा की उसका बाल कटा हुआ है। पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह ने कहा कि घटना की जानकारी है। किसी शरारती तत्व द्वारा बाल काटा गया है। इस संबंध में कार्रवाई के लिए थानाध्यक्ष को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है। 

यह भी पढ़ें: नेपाल के रास्ते चीन व इंडोनेशिया जा रहा एक करोड़ कीमत वाला सेंडबोआ

पीलाभीत में पांच चोटी कटी

पीलीभीत में दो महिला और तीन किशोरियों की चोटी कटने की घटना है। गांव महादेवा में असलम खां की बेटी साबरीन अचानक चोटी कटी देख बेहोश हो गई। लिलहर में त्रिमोहन की पुत्री रजनी की रात में सोते समय चोटी कट जाने की बात बताई गई है। गोपीपुरा में रीतराम की पत्नी रामलली की भी चोटी कट गई। दुर्जनपुर कलां में श्रीदेव वर्मा की पत्नी लता रानी की रात में सोते समय चोटी कट जाने की बात प्रकाश में आई है। गांव पिपरिया संतोष में रामप्रसाद की पुत्री रूबी की चोटी कट गई। 

यह भी पढ़ें: बच्चों को मुंहजुबानी याद कराया जाएगा मोदी का हर काम

शाहजहांपुर में बढ़ रहीं वारदातें

शाहजहांपुर में लगातार चोटी कटने की घटनाओं में इजाफा हो रहा हैं। अल्हागंज क्षेत्र के मुहल्ला बगिया में निवासी पूजा पत्नी रामसागर, जलालाबाद के गांव रधुनाथनापुर प्राइवेट स्कूल की शिक्षिका संगम पुत्री धीरपाल चोटी कटने से बेहोश हो गई। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुवायां के गांव लखौआ निवासी लक्ष्मी, थाना बंडा क्षेत्र में केकेएमसी फार्म में एक महिला की चोटी काट ली गई। कलान के गांव हरेली निवासी राजपाल की बेटी सोनी, निगोही निवासी मुनीश की बेटी प्रीती की चोटी कटी है।