यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 04, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
उत्तर प्रदेश में सुबह से देर रात तक होती रहीं चोटी कटने की वारदातें
उत्तर प्रदेश में करीब 100 महिलाओं की चोटी कटने की घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें 74 केवल बीते 36 की हैं। पुलिस अपवाहों पर अंकुश की कोशिश में है।

लखनऊ (जेएनएन)। चोटी कटने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं, बल्कि इसका दायरा न केवल बढ़ रहा है, संख्या में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। गजरौला में पुलिस ने अफवाह फैलाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार रात से शुक्रवार लेकर रात तक प्रदेश में 74 महिलाओं की चोटी कटने की घटनाएं सामने आई हैं। इससे पहले करीब २३ वारदातें पश्चिम यूपी में दस्तक दे चुकी हैं। दहशत मे लोग घरों के बाहर हल्दी के थापे लगा रहे हैं। नीम के पत्ते का झौंकर और नींबू-मिर्च घरों के बाहर लटकाए हैं। कुछ महिलाएं चोटी में नीबू-मिर्च लटका रही हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अफवाहों पर अंकुश के लिए अपने स्तर से प्रयास कर रहे हैं। मामलों की जांच में भी तेजी आई है।
यह भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय कॉल पर निगरानी, पाकिस्तान और सउदी पर खास नजर
सम्भल के गांव जयरोई में नौ वर्षीय बालिका के बाल कटे मिले। अमरोहा के गजरौला निवासी रवीना चोटी कटी देख बेहोश हो गई। हसनपुर में शाहीन की चोटी कट गई। पुलिस ने उसके भाई को अफवाह फैलाने के आरोप गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा रामपुर में एक, बरेली में एक, बदायूं में पांच, शाहजहांपुर में चार, पीलीभीत में एक, गाजियाबाद के लोनी मेंं दो महिलाओं की चोटी कटी मिली। ग्रेटर नोएडा के बिसाहड़ा गांव में एक अध्यापिका की चोटी कटने के बाद वह बेहोश हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंडपा गांव में अपनी कटी चोटी देख महिला बेहोश हो गई। धौलाना में भी एक महिला के बाल कटे मिले। बुलंदशहर में छह, सहारनपुर में तीन, बिजनौर में दो, मुजफ्फरनगर में दो, मेरठ में दो महिलाओं की चोटी कटी पायी गई। इसी तरह आगरा में14, मथुरा में चार, एटा में दो, फीरोजाबाद में छह और कासगंज में पांच महिलाओं की चोटी कट गई। कुशीनगर में भी एक महिला की चोटी कटी मिली। हाथरस में पांच और अलीगढ़ में छह महिलाओं की चोटी कटने से दहशत बढ़ गई है।
यह भी पढ़ें: आइएसआइएस को सूचना देनें में झांसी एसडीएम का दफ्तर सीज
वृद्ध की दाढ़ी कट गई
अलीगढ़ के इगलास क्षेत्र के गांव बासवली में एक वृद्ध की दाढ़ी कटने से खलबली मच गई है। 65 वर्षीय रामहेत रात को घर में सो रहे थे। सुबह तीन बजे अचानक चीखे और अचेत हो गए। पत्नी पूरनदेवी ने बताया कि रामहेत करीब एक घंटे बाद होश में आए। उन्होंने बताया कि एक वृद्ध दाढ़ी काटता नजर आया। वह काले रंग के कपड़े पहने था तथा उसकी लंबी दाढ़ी थी।
यह भी पढ़ें: रक्षाबंधनः योगी सरकार ने दिया बहनों को मुफ्त बस सेवा का तोहफा
संदेह पर बाबा हिरासत में
हाथरस जिले के सासनी क्षेत्र स्थित गांव वीरनगर से संदेह पर एक बाबा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। गांव की गांव की कल्पना का आरोप है कि भीख मांगने आए बाबा को पानी पिलाया था। अन्दर जाकर शीशा देखा तो बाल कटे हुए थे। शोर मचाने पर लोगों ने बाबा को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। इसने अपना नाम महेश निवासी बिजली घर सासनी बताया है। पुलिस को इसके पास से केवल आटा ही मिला है। वह अपने आप को निर्दोष बता रहा है।
