यूपी में पंचायत चुनाव से पहले बड़ी रैलियां कर माहौल बनाएगा रालोद, जयंत चौधरी करेंगे सात जनसभा
UP News राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) पंचायत चुनाव से पहले जयंत चौधरी की सात जनसभाओं से माहौल बनाएगा। जनसभा की शुरुआत दो अक्टूबर को अलीगढ़ से होगी। 31 अक्टूबर को सरदार पटेल जयंती के मौके पर बस्ती में अंतिम जनसभा होगी। इसी दिन सभी जिलों में कार्यकर्ता एकता दिवस मनाएंगे।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) पंचायत चुनाव से पहले जयंत चौधरी की सात जनसभाओं से माहौल बनाएगा। जनसभा की शुरुआत दो अक्टूबर को अलीगढ़ से होगी। 31 अक्टूबर को सरदार पटेल जयंती के मौके पर बस्ती में अंतिम जनसभा होगी। इसी दिन सभी जिलों में कार्यकर्ता एकता दिवस मनाएंगे।
प्रदेश अध्यक्ष डा़ रामशीष राय ने सोमवार को बताया कि 17 सितंबर को रालोद मुखिया व केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयन्त कौशल महोत्सव में शामिल होने के लिए लखनऊ पहुंच रहे हैं। वह इसी दिन कार्यकर्ताओं से मुलाकात करके संगठन के कार्यों के लिए दिशा-निर्देश देंगे। इसके बाद 30 सितंबर से संगठन के कार्यक्रम शुरू होंगे और सभी 75 जिलों में एक साथ बैठक होगी। जिसमें प्रदेश पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। दो अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025 तक क्षेत्रीय सम्मेलन होंगे।
31 अक्टूबर को सरदार पटेल जयंती एकता दिवस को पर सभी जिलों में संगठन की बैठक होगी। इसी दिन रालोद के सभी प्रकोष्ठों को क्षेत्रीय सम्मेलन संपन्न करने के निर्देश दिए गए हैं। पंचायत चुनाव की तैयारी के लिए सभी जिलाध्यक्षों को पांच सदस्यीय समिति गठित कर जल्द से जल्द मुख्यालय भेजने के लिए कहा गया है।
डॉ. राय ने बताया कि जयंत चौधरी ने दिल्ली से किसान ट्रस्ट के माध्यम से राहत सामग्री और आर्थिक सहायता पंजाब बाढ़ पीड़ितों तक पहुंचाई थी। उसी क्रम में प्रदेश के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने लखनऊ से पंजाब के लिए राहत सामग्री भरे ट्रकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर पंजाब बाढ़ आपदा समिति के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल, प्रदेश मीडिया प्रभारी मयंक त्रिवेदी, प्रदेश उपाध्यक्ष वसीम हैदर आदि मौजूद थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।