Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डेंगू से राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना सिंह चौहान का निधन

    61 साल के मुन्ना सिंह चौहान का जन्म 5 सितम्बर 1955 को फैजाबाद में हुआ था। वह फैजाबाद के सोहावल के रहने थे। उनको 27 जुलाई से लगातार बुखार आ रहा था।

    By Dharmendra PandeyEdited By: Updated: Sun, 31 Jul 2016 03:25 PM (IST)

    लखनऊ (वेब डेस्क)। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष तथा प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री मुन्ना सिंह चौहान का आज लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई में निधन हो गया। 61 वर्षीय मुन्ना सिंह चौहान को चंद रोज पहले फेफड़े में संक्रमण तथा डेंगू के लक्षण होने के कारण पीजीआई में भर्ती कराया गया था। कल उनको वेंटीलेटर पर रखा गया था। पीजीआई से उनके शव को पहले पार्टी के कार्यालय, हजरतगंज लाया जाएगा। इसके बाद उनके पैतृक गांव महोली फैजाबाद ले जाया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुन्ना सिंह चौहान को कल एक निजी अस्पताल से पीजीआई रेफर किया गया था। पीजीआई में वह वेन्टीलेटर यूनिट में भर्ती थे। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही थी।

    यह भी पढ़ें- रालोद प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना सिंह को तेज बुखार, सांस लेने में दिक्कत

    61 साल के मुन्ना सिंह चौहान का जन्म 5 सितम्बर 1955 को फैजाबाद में हुआ था। वह फैजाबाद के सोहावल के रहने थे। उनको 27 जुलाई से लगातार बुखार आ रहा था, तब वह चित्रकूट में थे।बुखार ज्यादा तेज होने पर उनके परिजनों ने 27 जुलाई की देर रात राजधानी के सिविल अस्पताल में एडमिट कराया गया।27 की देर रात से 28 जुलाई की देर रात तक उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ और उनका बुखार बढ़ता ही जा रहा था। उन्हें सांस लेने में भी तकलीफ हो रही थी।

    यह भी पढ़ें- रालोद मुखिया अजित से दोस्ती में मुलायम परिवार में शीतयुद्ध

    29 जुलाई की सुबह उन्हें शहर में निजी मिडलैंड हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया, जहां हॉस्पिटल ने जांच के आधार पर डेंगू बताया। कल सुबह वह बेहोश होने लगे। हालत गंभीर होता देखकर परिवार के लोग उनको संजय गांधी पीजीआई ले गये। डॉक्टरों ने हालत को देखते हुए उन्हें वेन्टीलेटर पर शिफ्ट किया था।

    वह 2012 में राष्ट्रीय लोकदल के साथ जुड़े थे। 2014 से राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष थे। इससे पहले मुन्ना सिंह चौहान 2005-06 में मुलायम सरकार में सिचाई मंत्री भी रहे। मुन्ना सिंह चौहान पहली बार वर्ष 2002 से 2004 तक एमएलसी रहे। वर्ष 2006 से 2011 तक दूसरी बार एमएलसी रहे । 2006 से 2007 तक सूबे के सिंचाई मंत्री रहे। इनका बड़ा बेटा अमित सिंह लखनऊ में डॉक्टर है ।