यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 27, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
लखनऊ में दो दिनी प्रवास पर गृह मंत्री राजनाथ सिंह
देश के गृह मंत्री राजनाथ सिंह अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ में दो दिनी प्रवास पर हैं। कल शाम असोम से लखनऊ पहुंचे राजनाथ सिंह ने अपने सरकारी आवास पर कुछ कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की। आज श्री सिंह महिला डिग्री कालेज में आयोजित समारोह में शिरकत करेंगे।

लखनऊ। देश के गृह मंत्री राजनाथ सिंह अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ में दो दिनी प्रवास पर हैं। कल शाम असोम से लखनऊ पहुंचे राजनाथ सिंह ने अपने सरकारी आवास पर कुछ कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की। आज श्री सिंह महिला डिग्री कालेज में आयोजित समारोह में शिरकत करेंगे।
महिला डिग्री कालेज में आयोजित समारोह के बाद राजनाथ सिंह लखनऊ के बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में भी शिरकत करेंगे। दिन में करीब चार बजे सरस्वती शिशु मंदिर निरालानगर में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में भाग लेंगे। राजनाथ सिंह रात्रि प्रवास लखनऊ में ही करेंगे।