Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Railway News: कोयंबटूर व हैदराबाद सहित कई शहरों के लिए पूजा स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरा शेड्यूल

    By Jagran NewsEdited By: Anurag Gupta
    Updated: Tue, 04 Oct 2022 09:53 PM (IST)

    दीपावली से लेकर छठ पर्व तक ट्रेनों में जबरदस्‍त भीड़ है। सभी ट्रेंनों में वेट‍िंंग ल‍िस्‍ट बहुत लंबी हो गई है। ऐसे में रेलवे इन द‍िनों में यात्र‍ियों को राहत देने के ल‍िए पूजा स्‍पेशल ट्रेनों का संचालन करेगा। रेलवे ने इसके ल‍िए ट्रेनों श‍िड्यूल तय कर द‍िया है।

    Hero Image
    Railway News: पूजा स्पेशल ट्रेनों के संचालन का आदेश रेलवे ने जारी कर दिया है।

    लखनऊ, जागरण संवाददाता। दीपावली से लेकर छठ पर्व तक ट्रेनों में वेटिंग को देखते हुए रेलवे हैदराबाद व कोयंबटूर सहित कई शहरों के लिए और पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। इन ट्रेनों के संचालन के आदेश रेलवे ने जारी कर दिए हैं। ट्रेन 02575 हैदराबाद-गोरखपुर एक फेरे के लिए सात अक्टूबर को चलकर अगले दिन गोमतीनगर तक आएगी। यह ट्रेन 02576 गोरखपुर-हैदराबाद पूजा स्पेशल का संचालन नौ अक्टूबर को गोमतीनगर स्टेशन से सीधे हैदराबाद के लिए किया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह है ट्रेनों का पूरा शेड्यूल

    ट्रेन 05303 गोरखपुर-कोयंबटूर पूजा स्पेशल आठ अक्टूबर से पांच नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को गोरखपुर से सुबह 8:30 बजे चलकर ऐशबाग से दोपहर 1:45 बजे होते हुए तीसरे दिन कोयंबटूर सुबह 7:25 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में ट्रेन नंबर 05304 कोयंबटूर-गोरखपुर पूजा स्पेशल कोयंबटूर से 11 अक्टूबर से आठ नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को सुबह 4:40 बजे चलेगी। यह ट्रेन दूसरे दिन ऐशबाग रात 2:40 बजे पहुंचेगी।

    ट्रेन 04048 आनंद विहार –मुजफ्फरपुर स्पेशल 20 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे चलकर रात 11:05 बजे लखनऊ होते हुए अगले दिन सुबह 10:25 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन 04047 पूजा स्पेशल मुजफ्फरपुर 21 अक्टूबर को दोपहर एक बजे चलकर रात 12:25 बजे लखनऊ होकर सुबह 10:10 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।

    ट्रेन नंबर 04028 पूजा स्पेशल 26 अक्टूबर को आनंद विहार से दोपहर 12 बजे चलकर रात 11:05 बजे लखनऊ होते हुए अगले दिन सुबह 10:25 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। वापसी में 04027 स्पेशल 27 अक्टूबर को दोपहर एक बजे मुजफ्फरपुर से सुबह 10:22 बजे चलकर रात 12:25 बजे लखनऊ होते हुए सुबह 10:10 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।

    ट्रेन 04060 स्पेशल 20 व 26 अक्टूबर को दोपहर 2:20 बजे दिल्ली से चलकर रात 11:30 लखनऊ होते हुए अगले दिन दोपहर 3 :45 बजे दरभंगा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन 04059 स्पेशल दरभंगा से 21 व 27 अक्टूबर को शाम 6:20 बजे चलकर अगले दिन सुबह 10:30 बजे लखनऊ होते हुए शाम 7:55 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

    ट्रेन 04032 स्पेशल 27 अक्टूबर को दिल्ली से दोपहर 2:20 बजे चलकर रात 11:30 बजे लखनऊ होकर अगले दिन दोपहर 3:45 बजे दरभंगा पहुंचेगी। वापसी में 04031 पूजा स्पेशल 28 अक्टूबर को शाम 6:20 बजे दरभंगा से चलकर अगले दिन सुबह 10:30 बजे लखनऊ से होते हुए शाम 7: 55 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

    ट्रेन 04068 स्पेशल नई दिल्ली से 21, 26 और 29 अक्टूबर को रात 12:05 बजे चलकर सुबह 11:10 बजे चलकर अगले दिन तड़के 3:30 बजे सहरसा पहुंचेगी। वापसी दिशा में 04067 पूजा स्पेशल 22, 27 और 30 अक्टूबर को सुबह सात बजे चलकर रात 9:55 बजे लखनऊ होते हुए सुबह 7:10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।