Puja Special Train : छपरा से मुंबई के लिए 20 अक्टूबर से चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, जानिए क्या है टाइम टेबल
Puja Special Train Latest Update News - रेल प्रशासन ने त्योहार पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए छपरा से लोकमान्य तिलक टर्मिनस व लोकमान्य तिलक टर्मिनस से सीवान के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 20 अक्टूबर से 24 नवंबर तक चलेगी जिसे दीपावली व छठ पूजा पर आने जाने वालों को राहत हो जाएगी।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। Puja Special Train Update - रेल प्रशासन ने त्योहार पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए छपरा से लोकमान्य तिलक टर्मिनस व लोकमान्य तिलक टर्मिनस से सीवान के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 20 अक्टूबर से 24 नवंबर तक चलेगी, जिसे दीपावली व छठ पूजा पर आने-जाने वालों को राहत हो जाएगी।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि गाड़ी संख्या 05063 छपरा लोकमान्य तिलक टर्मिनस पूजा विशेष गाड़ी 20 अक्टूबर से 24 नवंबर तक हर शुक्रवार को छपरा से शाम सवा चार बजे चलकर रात 1.43 बजे बादशाहनगर, रात 2.20 बजे ऐशबाग से होते हुए तीसरे दिन सुबह 7.25 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी।
वापसी में गाड़ी संख्या 05064 लोकमान्य तिलक टर्मिनस सीवान पूजा विशेष गाड़ी 22 अक्टूबर से 26 नवंबर तक हर रविवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से दोपहर 12.45 बजे चलकर अगली शाम सात बजे ऐशबाग, शाम 7.47 बजे बादशाह नगर होते हुए अगली दोपहर सवा तीन बजे सीवान पहुंचेगी। ट्रेनें छह फेरों में चलाई जाएंगी। ट्रेन में थर्ड एसी इकोनामी क्लास के भी 20 कोच होंगे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।