विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

स्‍मार्ट प्रीपेड मीटर बना स‍िरदर्द! एक-दो नहीं रोज आ रही दर्जनों शि‍कायतें; लखनऊ के ये चार केस कर देंगे हैरान

Published: Fri, 19 Sep 2025 07:41 PM (IST)

लखनऊ में प्रीपेड मीटरों को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ रही है। निजी कंपनियों द्वारा उपभोक्ताओं को सही जानकारी न ...और पढ़ें

प्री पेड मीटर से उपभोक्ता परेशान।- सांकेत‍िक तस्‍वीर
प्री पेड मीटर से उपभोक्ता परेशान।- सांकेत‍िक तस्‍वीर

HighLights

  1. प्रीपेड मीटर से उपभोक्ता परेशान |
  2. निजी कंपनियों पर उपभोक्ताओं का आरोप |
  3. बिना सूचना प्रीपेड मीटर लगाने की शिकायत |

जागरण संवाददाता, लखनऊ। प्रीपेड मीटर की दर्जनों शिकायतें आने लगी है, क्योंकि निजी कंपनियां उपभोक्ताओं व अभियंताओं पर हावी हैं। उपभोक्ता को कुछ भी नहीं बताया जा रहा है। अभी तक एक भी शिविर लगाकर यह नहीं बताया गया कि कैसे प्रीपेड मीटर को रिचार्ज किया जाएगा? निजी एजेंसी द्वारा उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए कोई अभियान तक नहीं चला न कंट्रोल रूम कोई मीटर एजेंसियों ने खोला। उपभोक्ता बिल भरकर परेशान है, रिचार्ज करने के बाद भी बार-बार मैसेज आते हैं। कोई कुछ बताने वाला नहीं है। ऐसे ही दर्जनों ई मेल दैनिक जागरण उपभोक्ता भेजकर शिकायत कर रहे हैं।

केस एक : उपभोक्ता शोभित कुमार श्रीवास्तव प्रीपेड मीटर से एक माह में ही परेशान हो गए। उनका खाता संख्या 8833980000 है। वह कहते हैं कि अगस्त 2025 से कनेक्शन प्रीपेड बिना बताए कर दिया गया। शिकायत पर एक कर्मी घर आकर यूपीपीसीएल एप्लीकेशन डाउनलोड करवाकर पैसा जमा करवाकर चला जाता है। फिर 17 सितंबर को एसएमएस मिला जिसमें 3690.54 का बैलेंस है। उनके मुताबिक स्मार्ट मीटर व भुगतान को लेकर भ्रम है।

केस दो : इंदिरा नगर सी ब्लाक के नरेश चंद्र अग्रवाल का खाता संख्या 1522470000 है। वह कहते हैं कि बिजली बिल दोगुणा हो गया है। हर 15 दिन में मैसेज आ जाता है कि पैसा जमा करो। पहले ऐसा नहीं था। उपभोक्ता पंकज पांडे का उपभोक्ता संख्या 0896570574 है। उनके मुताबिक मीटर 17 सितंबर को ही प्रीपेड कर दिया। अमूमन सात यूनिट बिजली की खपत होती थी प्रतिदिन, लेकिन अब 18 से बीस यूनिट हो गई है। शिकायत किया और उसे बिना निस्तारण के निस्तारित दिखा दिया।

केस तीन : उपभोक्ता लक्ष्मण गुप्ता का कनेक्शन 9821739062 है। वह कहते हैं कि मैसेज आता है कि -368.28 पर विच्छेदन से बचें। एक हजार जमा किया। फिर चार सौ बैलेंस बताया। फिर जमा किया। वह कहते हैं कि प्रीपेड से परेशान हो गया हूं। कनेक्शन कटवाने की सोच रहा हूं। उपभोक्ता विशाल पांडे का खाता संख्या 8678990000 है। वह भी प्री पेड से परेशान हो चुके हैं।

केस चार : उपभोक्ता गोदावरी देवी का खाता संख्या 7064900850 है। वह कहती हैं कि बिजली बिल दोगुणा हो गया। शिकायत की तो कहते हैं कि पिछले माह का जुड़कर आया है। उपभोक्ता ममता शर्मा का खाता संख्या 3595970000 है कहते हैं कि रूफ टाप सोलर लगवाया और फिर प्री पेड कर दिया। इसका क्या फायदा? उपभोक्ता का खाता संख्या 5773446933 है। आरोप लगाती है कि बिना किसी पूर्व सूचना के प्रीपेड कर दिया। मनमानी चल रही है।

नोट : अगर आपको भी प्री पेड स्मार्ट मीटर, स्मार्ट मीटर या अन्य मीटर से जुड़ी समस्या है तो anshu.dixit@lko.jagran.com पर ई मेल करके बता सकते हैं। ध्यान रखे अकाउंट नंबर व मोबाइल जरूर भेंजे।

यह भी पढ़ें- गड़बड़ी के चलते 16 हजार स्ट्रीट लाइटों का टेंडर हुआ रद, जवाब देने में अधिकारियों के छूट रहे पसीने

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।