Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    PCS Officers Transfer : UP में प्रशासनिक अफसरों का ट्रांसफर जारी, 12 पीसीएस अधिकारी इधर से उधर

    Updated: Mon, 28 Jul 2025 06:23 PM (IST)

    PCS Officers Transfer in UP संजय कुमार को उपजिलाधिकारी फतेहपुर प्रवीण कुमार द्विवेदी को उपजिलाधिकारी मुजफ्फरनगर और श्रीराम यादव को उपजिलाधिकारी हापुड़ के पद पर तैनात किया गया है। इन सभी प्रशासनिक अधिकारियों को उनके अनुभव प्रशासनिक कौशल और स्थानीय जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैनाती मिली है।

    Hero Image
    UP में प्रशासनिक अफसरों का ट्रांसफर जारी

    राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ : योगी आदित्यनाथ सरकार प्रदेश में प्रशासन को दुरुस्त रखने के लिए अफसरों का लगातार स्थानांतरण कर रही है। इन दिनों पीसीएस अफसरों के तबादलों का दौर चल रहा है। सोमवार को 12 पीसीएस (प्रांतीय प्रशासनिक सेवा) को ट्रांसफर किया गया है। रविवार को भी 66 पीसीएस अफसरों का तबादला किया गया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रामकेश सिंह को प्रधान प्रबंधक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ के पद पर तैनात किया गया है। यह संस्था राज्य की चीनी मिलों की निगरानी और प्रबंधन से जुड़ी हुई है और इनकी नियुक्ति को रणनीतिक माना जा रहा है। कुमार धर्मेन्द्र को अपर जिलाधिकारी (एडीएम), बांदा के पद पर नियुक्त किया गया है।

    बांदा एक संवेदनशील जिला है जहां कानून व्यवस्था और प्रशासनिक दक्षता की अहमियत अधिक है। सालिक राम को नगर मजिस्ट्रेट, रामपुर के रूप में तैनात किया गया है। रामपुर जिले में नगर प्रशासन को लेकर संवेदनशीलता अधिक रहती है और यहां की जिम्मेदारी काफी चुनौतीपूर्ण मानी जाती है। इसके अतिरिक्त अतुल कुमार को उपजिलाधिकारी गाजीपुर, शैलेंद्र प्रताप को उपजिलाधिकारी सुल्तानपुर, अरुण कुमार को उपजिलाधिकारी कौशाम्बी, संजय कुमार को उपजिलाधिकारी फतेहपुर, प्रवीण कुमार द्विवेदी को उपजिलाधिकारी मुजफ्फरनगर और श्रीराम यादव को उपजिलाधिकारी हापुड़ के पद पर तैनात किया गया है। इन सभी अधिकारियों को उनके अनुभव, प्रशासनिक कौशल और स्थानीय जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैनाती मिली है।

    अनूप कुमार को संयुक्त निदेशक बाल विकास पुष्टाहार, यमुनाधर चौहान को एडीएम नगर आगरा, गरिमा सिंह को अपर जिलाधिकारी अमरोहा, राकेश कुमार पटेल को अपर आयुक्त लखनऊ मंडल, दिग्विजय प्रताप सिंह को अपर जिलाधिकारी कासगंज, राजेंद्र बहादुर को नगर मजिस्ट्रेट इटावा, अम्बरीश कुमार बिंद को अपर आयुक्त मेरठ मंडल, संदीप कुमार वर्मा को अपर जिलाधिकारी रामपुर, रेशमा सहाय को उप जिलाधिकारी कन्नौज और रेणुका दीक्षित को उप जिलाधिकारी इटावा के पद पर तैनाती मिली है। इससे पहले रविवार को 66 पीसीएस अधिकारियों का तबादला किया गया था यह प्रशासनिक बदलाव हाल के वर्षों में सबसे बड़ा माना जा रहा है, जिसमें कई प्रमुख जिलों और नगर निकायों में तैनात अधिकारियों की जिम्मेदारियों में व्यापक फेरबदल किया गया है।