Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP News: अब एक नवंबर से खुलेंगे टाइगर रिजर्व और नेशनल पार्क, सैलानियों के लिए ऑनलाइन बुकिंग भी जल्द होगी शुरू

    Updated: Tue, 19 Aug 2025 11:00 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश सरकार ने पर्यटकों के लिए खुशखबरी दी है। अब राज्य के टाइगर रिजर्व और नेशनल पार्क हर साल 1 नवंबर से खुलेंगे पहले 15 नवंबर से खुलते थे। वन विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं और जल्द ही ऑनलाइन बुकिंग भी शुरू हो जाएगी। इस फैसले से पर्यटकों को घूमने के लिए 15 दिन का अधिक समय मिलेगा जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

    Hero Image
    यूपी में दुधवा नेशनल पार्क, पीलीभीत टाइगर रिजर्व, कतर्निया घाट व चित्रकूट स्थित रानीपुर टाइगर रिजर्व हैं।

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। टाइगर रिजर्व व नेशनल पार्क घूमने जाने वालों को अब ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। प्रदेश सरकार टाइगर रिजर्व व नेशनल पार्क सैलानियों के लिए 15 दिन पहले यानी एक नवंबर से हर वर्ष खोलने की व्यवस्था करने जा रही है। वन विभाग ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। जल्द ही इसका आदेश जारी होने वाला है। इसके बाद सैलानियों की आनलाइन बुकिंग शुरू हो जाएगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रदेश में दुधवा नेशनल पार्क, पीलीभीत टाइगर रिजर्व, कतर्निया घाट व चित्रकूट स्थित रानीपुर टाइगर रिजर्व हैं। मानसून सीजन में नेशनल पार्क व टाइगर रिजर्व 15 जून से बंद हो जाते हैं। बारिश के दौरान इन्हें बंद इसलिए रखा जाता है ताकि जंगलों का प्राकृतिक संतुलन बना रहे और वन्यजीवों को सुरक्षित आवास मिल सके। बरसात में जंगल की सड़कें भी कच्ची होने के कारण कट जाती हैं। वर्षा ऋतु के बाद इन्हें फिर से बनाकर सैलानियों के लिए यह अमूमन 15 नवंबर से फिर खोले जाते हैं। इन क्षेत्रों में सर्दियों में प्रवासी पक्षी भी बड़ी संख्या में पहुंचते हैं।

    सरकार ने अबकी एक नवंबर से सभी को खोलने का निर्णय किया है। इससे सैलानियों को घूमने के लिए 15 दिन का अधिक समय मिल जाएगा। पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा. अरुण कुमार सक्सेना ने बताया कि हमने प्रदेश के सभी नेशनल पार्क व टाइगर रिजर्व एक नवंबर से हर वर्ष खाेलने के निर्देश दे दिए हैं। जल्द ही आदेश होने के बाद आनलाइन बुकिंग भी शुरू हो जाएगी।

    यह भी पढ़ें- UP Panchayat Elections: पंचायत चुनाव के लिए रालोद तैयार, जल्द होगा मंडल स्तरीय सम्मेलन