Nishad Party : निषाद पार्टी के अध्यक्ष डॉ संजय निषाद ने बेटे सरवन निषाद को प्रदेश प्रभारी पद से हटाया
Nishad Party State And National Body Reform बीते दिनों हुए राष्ट्रीय अधिवेशन के बाद कैबिनेट मंत्री व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय निषाद ने शनिवार को लखनऊ में पार्टी कार्यालय में प्रदेश समिति की बैठक की थी। इसमें उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष व राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य रविन्द्र मणि निषाद को राष्ट्रीय सचिव के साथ ही राष्ट्रीय कार्य समिति व बिहार के प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी थी।
राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ : निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद पार्टी) के संगठन में बदलाव का सिलसिला जारी है। रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा योगी आदित्यनाथ सरकार में मत्स्य विकास मंत्री डॉ. संजय निषाद ने पार्टी में बड़ा फेरबदल किया है। उन्होंने अपने बेटे सरवन निषाद को प्रदेश प्रभारी पद से हटा दिया है।
पार्टी ने राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य मिठाई लाल निषाद को राष्ट्रीय सचिव व बिहार प्रदेश सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी है। वह अभी तक पार्टी में प्रदेश अध्यक्ष आइटी सेल के पद पर थे। प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा व राज्य महिला आयोग की सदस्य जनकनन्दिनी निषाद को राष्ट्रीय सचिव व बिहार का सह प्रभारी बनाया है। दिल्ली में बीते दिनों हुए राष्ट्रीय अधिवेशन के बाद कैबिनेट मंत्री व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय निषाद ने शनिवार को लखनऊ में पार्टी कार्यालय में प्रदेश समिति की बैठक की थी।
इसमें उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष व राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य रविन्द्र मणि निषाद को राष्ट्रीय सचिव के साथ ही राष्ट्रीय कार्य समिति व बिहार के प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी। इसके अलावा व्यास मुनि निषाद को उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष और बाबू राम निषाद को उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया था। इनसे पहले डॉ संजय निषाद के पुत्र सरवन निषाद पार्टी के उत्तर प्रदेश के प्रभारी थे।
यह भी पढ़ें- बाढ़ की बर्बादी पर यूपी के मंत्री जी की बयानबाजी, बोले-'सौभाग्य है कि गंगा मैया गंगापुत्रों का पांव धुलने आती हैं'
निषाद पार्टी के राष्ट्रीय वरिष्ठ महासचिव अमेरिकन बिंद ने रविवार को नवनियुक्त पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी। अमेरिकन बिंद ने बताया कि नए पदाधिकारियों को बड़ा दायित्व मिलने से अब पार्टी एक बार फिर पूरी ऊर्जा के साथ काम में जुटेगी। इसका फायदा आने वाले चुनाव में पार्टी को जरूर मिलेगा।
माना जा रहा है कि पार्टी में खींचतान शुरू हो गई है। इसी कारण पार्टी के अध्यक्ष डॉ संजय निषाद ने संगठन में बदलाव किया है। उन्होंने अपने बेटे सरवन निषाद को उत्तर प्रदेश प्रभारी पद से हटाकर बाबूराम निषाद को निषाद पार्टी का प्रदेश प्रभारी बनाया है।
यह भी पढ़ें- UP Monsoon Session: फूलन देवी का नाम लेकर ऐसा क्या कहा गया जो भड़क गए सपाई, 17 मिनट तक हुआ हंगामा
इसके साथ ही प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र मणि निषाद राष्ट्रीय कमेटी में शामिल किया है, जबकि व्यास मुनि निषाद को निषाद पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किया है और नए लोगों को प्रदेश की कार्यकारिणी में जगह दी है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।