Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP News: माता-पिता से मिलने पहुंची राजा भैया की पत्नी का बहन से नोकझोंक, बुलानी पड़ी पुलिस

    Updated: Wed, 02 Jul 2025 07:29 AM (IST)

    लखनऊ में विधायक रघुराज प्रताप सिंह की पत्नी भानवी सिंह और उनकी बहन साध्वी सिंह के बीच संपत्ति विवाद हुआ। भानवी का आरोप है कि साध्वी ने उन्हें माता-पिता से मिलने नहीं दिया। साध्वी ने भानवी पर माता-पिता को जबरन ले जाने का आरोप लगाया। पुलिस ने हस्तक्षेप किया लेकिन कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं की गई। भानवी सिंह ने बुधवार को अपना पक्ष रखने की बात कही है।

    Hero Image
    फ्लैट के बाहर मौजूद भानवी सिंह। इंटरनेट

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। प्रतापगढ़ के कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह की पत्नी भानवी सिंह और उनकी बहन साध्वी सिंह के बीच मंगलवार रात तीखी नोकझोंक हो गई। भानवी सिंह का आरोप है कि बहन साध्वी सिंह ने माता-पिता से मिलने नहीं दिया। वहीं, साध्वी सिंह ने भानवी सिंह पर माता-पिता को जबरन अपने साथ ले जाने का प्रयास करने के आरोप लगाए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसकी सूचना मिलने पर हजरतगंज पुलिस पहुंच गई। हालांकि, दोनों पक्षों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। भानवी सिंह ने कहा कि वह बुधवार को इस प्रकरण में अपना पक्ष रखेंगी।बताया जा रहा है कि भानवी सिंह मंगलवार रात पिता रवि प्रताप सिंह और मां मंजू सिंह से मिलने गोखले मार्ग स्थित सिल्वर ओक अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 201 में आई थीं।

    रवि प्रताप सिंह और मंजू सिंह भानवी सिंह की बहन साध्वी सिंह के साथ रहते हैं। आरोप है कि साध्वी ने भानवी को माता-पिता से मिलने नहीं दिया। इससे दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक होने लगी। बात इतनी बढ़ी कि सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। भानवी कुछ देर रुकने के बाद वहां से चली गईं।

    हालांकि, उनका कहना है कि उन्हें माता-पिता से मिलने नहीं दिया गया। उधर, साध्वी ने भी इस प्रकरण में अपना कोई पक्ष नहीं दिया है। पुलिस के सामने उन्होंने माता-पिता को जबरन ले जाने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। हजरतगंज इंस्पेक्टर विक्रम सिंह के मुताबिक, यह पारिवारिक मामला है। अगर तहरीर मिलेगी तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।