विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 14, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बैठकों में मुख्यमंत्री के बाद पहुंचने के बाद आने वाले मंत्री होंगे प्रतिबंधित

By Nawal MishraEdited By:
Published: Sun, 14 May 2017 10:37 PM (IST)Updated: Sun, 14 May 2017 11:30 PM (IST)

उप मुख्यमंत्री ने तय किया कि किसी बैठक में मुख्यमंत्री के पहुंचने के बाद मंत्री जाएंगे तो प्रतिबंधित होंगे।

बैठकों में मुख्यमंत्री के बाद पहुंचने के बाद आने वाले मंत्री होंगे प्रतिबंधित
बैठकों में मुख्यमंत्री के बाद पहुंचने के बाद आने वाले मंत्री होंगे प्रतिबंधित

लखनऊ (जेएनएन)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधायकों को नकारात्मक सोच बदलकर सकारात्मक भूमिका में आने की नसीहत दी है। कहा कि अपनी सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच लेकर जाएं और यह बताएं कि नई सरकार में कितना बड़ा परिवर्तन हुआ है। समय प्रबंधन को लेकर मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विशेष जोर दिया। यह तय हुआ कि किसी बैठक में मुख्यमंत्री के पहुंचने के बाद मंत्री जाएंगे तो प्रतिबंधित होंगे। इसी तरह मंत्री के पहुंचने के बाद अगर बैठक में अफसर पहुंचेंगे तो उन्हें रोक दिया जाएगा। 

रविवार की शाम लोकभवन में मुख्यमंत्री भाजपा विधायक दल की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

यह भी पढ़ें: विधानमंडल सत्र : कानून व्यवस्था और दलित उत्पीड़न जैसे मसलों पर घेरेंगे योगी सरकार

 विधायकों की लेटलतीफी से खफा योगी ने कहा कि मैं बैठक के लिए लोकभवन में चार बजे आ गया लेकिन, तब तक सिर्फ सवा सौ विधायक ही आए थे। यह प्रवृत्ति बदलनी होगी। यह हिदायत दी कि सोमवार को विधानमंडल का सत्र 11 बजे से शुरू हो रहा है। पौने 11 बजे ही जनप्रतिनिधि पहुंच जाएं। योगी ने जनप्रतिनिधियों की नकारात्मक सोच पर तंज किया। बोले, एक मंडल की समीक्षा बैठक में गया था। एक जनप्रतिनिधि से पूछा कि अब तो सुधार हो रहा है। बोले, कुछ भी सुधार नहीं हुआ है। हमने कहा कि बिजली कितनी आती है तो बोले कि 20 घंटे। फिर पूछा कि पहले कितनी आती थी तो बोले कि चार घंटे। हमने उन्हें कहा कि इसमें आपको अंतर नजर नहीं आ रहा है तो चुप साध गए।

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री के जाते ही शहीद के घर से अफसर उठा ले गए एसी व कालीन

योगी ने इस प्रवृत्ति में बदलाव लाकर जनता के बीच जाने और सरकार की उपलब्धियां बताने पर जोर दिया। गड्ढामुक्त सड़क, कानून-व्यवस्था में सुधार, पांच गुना गेहूं खरीद समेत कई महत्वपूर्ण उपलब्धियों को गिनाया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था में सुधार हुआ है। हमें सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाना है। उन्होंने विधायकों से सदन में मर्यादित आचरण की अपेक्षा की। कहा कि, विधायक ऐसा आचरण करें जिससे सरकार को कोई मुश्किल न हो। विधान परिषद में नेता चुने जाने पर उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा को बधाई दी गई तो उन्होंने भी धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन कर रहे नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने विधायकों को सदन में भूमिका निर्वाह करने के कई महत्वपूर्ण टिप्स दिए। 

यह भी पढ़ें: कानून-व्यवस्था की हालत कुछ सुधरी और मजबूती की जरूरतः योगी 

विधायकों का बनेगा 23 ग्रुप 

सरकार की उपलब्धियों की सामूहिक चर्चा और जनता के बीच उसके प्रसारण तथा सुशासन के लिए विधायकों एवं मंत्रियों का ग्रुप बनेगा। एक ग्रुप में 12 से 15 विधायक होंगे जिसमें कम से कम दो मंत्री भी शाामिल होंगे। इस तरह विधायकों का 23 ग्रुप बनाकर उन्हें सदन से लेकर जनता के बीच भूमिका निर्वहन के लिए जवाबदेह बनाया जाएगा। हर ग्रुप माह में एक बैठक कर सरकार के कार्यों की चर्चा करेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिलों के प्रभारी मंत्रियों को विधायकों के साथ समन्वय बनाकर विकास करने के निर्देश दिए। साथ ही हर विधायक को दो गांव गोद लेने की जिम्मेदारी दी। कहा कि सामंजस्य बनाकर गांवों को विकास सुनिश्चित किया जाए। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।