Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Manipur violence: मैतई समुदाय ने नार्को कुकी से मणिपुर सहित पूरे भारत को बताया खतरा

    By Vivek RaoEdited By: Prabhapunj Mishra
    Updated: Tue, 19 Sep 2023 02:46 PM (IST)

    Manipur violence मणिपुर में दो समुदायों के बीच बीच हिंसक झड़प दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने और उनके उत्पीड़न का वीडियो पूरे देश में वायरल हुआ। इसके खिलाफ पूरे देश से प्रतिक्रियाएं आईं। मणिपुर में जो कुछ हो रहा है उससे पूरे देश को खतरा है। बता दें क‍ि मण‍िपुर में दो समुदायों के बीच हुई ह‍िसां के बाद व‍िपक्ष ने भी सत्‍ता पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए थे।

    Hero Image
    मैतई समुदाय से जुड़े महेश्वर ने मणिपुर दंगे के लिए नार्को कुकी को दोषी ठहराया

    लखनऊ, जागरण संवाददाता। मणिपुर में दो समुदायों के बीच बीच हिंसक झड़प, दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने और उनके उत्पीड़न का वीडियो पूरे देश में वायरल हुआ। इसके खिलाफ पूरे देश से प्रतिक्रियाएं आईं। मणिपुर में जो कुछ हो रहा है, उससे पूरे देश को खतरा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मणिपुर से आए मैतई समुदाय से जुड़े महेश्वर ने सोमवार को यूपी प्रेसक्लब में पत्रकारों को मणिपुर दंगे से जुड़ी तस्वीरें और वीडियों को दिखाया। इसमें उन्होंने आरोप लगाया कि तीन मई 2023 मणिपुर के लिए काला दिन बनकर रहेगा। जो भी दंगा हुआ है, उसकी योजना कुकी समुदाय के लोगों ने बहुत पहले से की है।

    यह भी पढ़ें: पीएम मोदी 22 जनवरी को रामलला को गर्भगृह में करेंगे स्‍थाप‍ित, आराध्य के सम्मुख श्रद्धावनत होगा संपूर्ण भारत

    यह समुदाय बाहर से आकर मणिपुर में अफीम की खेती कर रहा है। इससे मणिपुर ही नहीं पूरे देश को खोखला किया जा रहा है। वनों में अवैध तरीके से अफीम की खेती हो रही है। प्रदेश सरकार ने अवैध नशीली दवाओं की तस्करी और अफीम की खेती को रोकने के लिए ड्रग्स पर युद्ध नाम से अभियान भी शुरू किया था।

    इसी क्रम आरक्षित वनों को संरक्षित करने का भी प्रयास किया गया। उन्होंने बताया कि मणिपुर में मैतेई समुदाय प्राचीन भारतीय संस्कृति को लेकर चल रही है, जबकि कुकी हथियारों के साथ चल रहे हैं। म्यांमार से लगे भारतीय सीमा में कुकी की संख्या बढ़ रही है। वह मैतेई समुदाय से जुड़े लोगों को हर तरह से खत्म करना चाहते हैं।

    यह भी पढ़ें: UP Politics: गठबंधन में 3-2 के फार्मूले की ओर बढ़ रही सपा, धर्मेंद्र यादव को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

    मैतेई समुदाय खतरे में है। उन्होंने बताया कि इसे लेकर वह पूरे देश में लोगों को जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने मणिपुर में सख्ती से एनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक संहिता) लागू करने, कुकी नार्को को देश से बाहर निकालने की मांग की।

    comedy show banner
    comedy show banner