विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ambedkar Jayanti: अम्बेडकर जयंती की मायावती ने दी शुभकामनाएं, बोलीं- बसपा की स्‍थापना से हुआ यूपी का भला

By Jagran NewsEdited By: Prabhapunj Mishra
Published: Fri, 14 Apr 2023 09:56 AM (IST)

बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख एवं यूपी की पूर्व मुख्‍यमंत्री मायावती ने अम्बेडकर जयंती पर प्रदेशवास‍ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्‍होंने ...और पढ़ें

Ambedkar Jayanti: अम्बेडकर जयंती पर बसपा प्रमुख मायावती ने दी बधाई
Ambedkar Jayanti: अम्बेडकर जयंती पर बसपा प्रमुख मायावती ने दी बधाई

लखनऊ, जेएनएन। बसपा सुप्रीमो मायावती ने अम्बेडकर जयंती पर प्रदेश की जनता को बधाई दी। इस दौरान उन्‍होंने व‍िपक्षी पार्ट‍ियों पर बसपा को कमजोर करने का आरोप भी लगाया।

मायावती ने कहा क‍ि अति-मानवतावादी व कल्याणकारी संविधान देकर आधुनिक भारत की मजबूत नींव रखने वाले परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर को आज उनकी जयंती पर शत-शत नमन व अपार श्रद्धा सुमन अर्पित। उनका जीवन संघर्ष करोड़ों गरीबों, मजदूरों, वंचितों व अन्य मेहनतकशों के लिए आज भी उम्मीद की किरण।

बसपा प्रमुख ने यह भी कहा क‍ि उनसे प्रेरणा लेकर उनके आत्म-सम्मान व स्वाभिमान के रुके कारवाँ को आगे बढ़ाने तथा जाति के आधार पर तोड़े गए लोगों को जोड़ने के लिए आज ही के दिन 14 अप्रैल सन 1984 को बहुजन समाज पार्टी की देश में स्थापना की गई, जो खासकर यूपी में सामाजिक परिवर्तन व आर्थिक मुक्ति की मिसाल बना।

व‍िपक्षी पार्ट‍ियों पर हमलावर होते हुए मायावती बोलीं, इस दौरान संकीर्ण, जातिवादी, पूंजीवादी व साम्प्रदायिक ताकतों ने बीएसपी को कमजोर करने के लिए हर प्रकार के घिनौने हथकंडे अपनाए, लेकिन ऐसे उतार-चढ़ावों के बावजूद पार्टी से जुड़े लोग पूरी मजबूती व समर्पन के साथ तन, मन, धन से मैदान में डटे रहे, जिसके लिए सभी का तहेदिल से आभार।

मायावती ने लखनऊ के विश्व विख्यात दारुल उलूम नदवातुल उलेमा के प्रमुख, आल इण्डिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष व मौलाना अली मियां के करीबी सैयद मोहम्मद राबे हसनी नदवी के आज इंतकाल की खबर अति-दुःखद। उनके परिवार तथा दुनिया भर में रहने वाले उनके तमाम चाहने वालों के प्रति मेरी गहरी संवेदना।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।