Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पूर्व मंत्री नकुल दुबे बसपा से निष्कासित, मायावती बोली-पार्टी विरोधी गतिविधि में लिप्त होने पर उठाया कदम

    By Anurag GuptaEdited By:
    Updated: Sun, 17 Apr 2022 06:20 AM (IST)

    पूर्व मुख्‍यमंत्री मायावती ने ट्वि‍टर पर यह जानकारी साझा करते हुए ल‍िखा कि अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण नकुल दुबे को पार्टी से न‍िकाला गया है। वहीं पूर्व मंत्री नकुल दुबे ने कहा क‍ि उन्‍होंने खुद ही पार्टी से इस्‍तीफा द‍िया है।

    Hero Image
    नकुल दुबे बोले, हमने खुद से दिया था त्याग पत्र।

    लखनऊ, जागरण संवाददाता। बसपा सुप्रीमो मायावती ने शनिवार को पूर्व मंत्री नकुल दुबे को बाहर का रास्ता दिखा दिया। बसपा सुप्रीमो पूर्व मुख्‍यमंत्री मायावती ने यह जानकारी ट्वि‍टर पर साझा करते हुए और कहा कि अनुशासनहीनता अपनाने और पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के कारण ही नकुल दुबे को पार्टी से निष्काषित किया गया है। उधर, नकुल दुबे ने कहा कि पार्टी में किसे रखना है और किसे नहीं रखना है, यह नेतृत्व का ही निर्णय होता है लेकिन उन्होंने कहा कि शनिवार दोपहर को ही उन्होंने पार्टी को अपना त्याग पत्र भेज दिया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं पूर्व  मंत्री नकुल दुबे ने अभी अपने पत्ते तो नहीं खोले हैं कि वह किस दल में जाएंगे, लेकिन इतना जरूर कहा कि वह अपने सभी लोगों के साथ बैठक कर आगे के रणनीत‍ि पर चर्चा करेंगे। वह राजनीतिक दल में ही रहेंगे, लेकिन किस दल में यह नहीं बताया। उन्‍होंने बस इतना ही कहा कि आगे के निर्णय की जानकारी आगे ही मिल पाएगी। नकुल दुबे का कहना था कि वह बहुजन समाजवादी पार्टी में पूरी तरह से सक्रिय थे और विधानसभा चुनाव में गाजियाबाद, नोएडा, गाजीपुर बलिया समेत कई जिलों में बसपा उम्मीदवारों का प्रचार करने भी गए थे।

    नकुल दुबे का बसपा में दबदबा था : बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्र के खास नकुल दुबे को बसपा ने 2007 के विधानसभा चुनार में महोना सीट से उतारा था। उस पर बसपा-दलित गठबंधन से मायावती सरकार बनी थी और नकुल दुबे भी अपनी सीट जीत गए थे। उन्हें नगर विकास जैसा बड़ा विभाग भी दिया गया था, लेकिन 2012 और 2017 के चुनाव में वह हार गए थे। तब परिसीमन के बाद उन्हें बक्शी का तालाब सीट से चुनाव लडऩा पड़ा था।

    यह भी देखें : बसपा में जोनल व्यवस्था खत्म, मुनकाद अली-विजय प्रताप और राज कुमार बने स्टेट कोआर्डिनेटर

    गौरतबल है क‍ि पार्टी महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा के बाद नकुल दुबे बसपा का बड़ा ब्राह्मण चेहरा माने जाते थे। नकुल दुबे की पढ़ाई लखनऊ से हुई है और उन्होंने 1984 में लखनऊ के विद्यांत हिंदू डिग्री कॉलेज से बीए किया, इसके बाद 1987 में उन्होंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से एलएलबी पास किया।

    comedy show banner
    comedy show banner