Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Assembly Monsoon Session: ... करारा जवाब दें- योगी, मानसून सत्र में विपक्ष के हमलों से निपटने को BJP तैयार

    Updated: Sun, 10 Aug 2025 09:49 PM (IST)

    UP Assembly Monsoon Session | लखनऊ में विधानमंडल का मानसून सत्र शुरू हो रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एनडीए विधायक दल की बैठक में मंत्रियों और विधायकों को विपक्ष के सवालों के लिए तैयार रहने को कहा। विपक्ष बेसिक शिक्षा खाद बिजली और किसान जैसे मुद्दों पर सरकार को घेर सकता है। सदन में विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश-2047 पर चर्चा होगी।

    Hero Image
    सदन में विपक्ष के हमलों का दें करारा जवाब : योगी।

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। सोमवार से शुरू हो रहे विधानमंडल के मानसून सत्र में विपक्ष के हमलों का भाजपा करारा जवाब देगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को एनडीए विधायक दल की बैठक में कहा कि मंत्री और विधायक विपक्ष के संभावित सवालों के जवाब के लिए पूरी तैयारी से आएं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने उन संभावित मुद्दों पर भी चर्चा की जिनको लेकर विपक्ष सदन में सरकार को घेरने की कोशिश करेगा।

    विधानमंडल का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। इसकी तैयारी के लिए रविवार को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में विधानमंडल दल की बैठक हुई। उन्होंने कहा कि विपक्ष कई मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश करेगा।

    खासतौर से बेसिक स्कूलों की स्थिति उनकी पेयरिंग के मुद्दे को विपक्ष जोर-शोर से उठाएगा। खाद, बिजली और किसानों के मुद्दे भी विपक्ष उठा सकता है। ऐसे ही संभावित मुद्दों पर अपनी बात ठीक से रखें। इसके लिए मंत्री पूरी तैयारी से सदन में आएं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सदन में ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश-2047’ पर विजन डाक्यूमेंट रखा जाना है। उस पर 24 घंटे चर्चा होनी है। इस पर भी सभी मंत्री और विधायक ठीक से अपनी बात रखें। इसमें यह बताएं कि कैसे, भाजपा सरकार में प्रदेश आगे बढ़ रहा है।

    उन्होंने इस बात की भी आशंका जताई कि हो सकता है विपक्ष इस चर्चा में बाधा डालने की कोशिश करे और वाक आउट भी कर सकता है। इसके बावजूद हमें सदन में अपनी पूरी बात रखनी है।

    मुख्यमंत्री ने ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश-2047’ शीर्षक से छपी एक किताब का विमोचन भी किया। सभी विधायकों को यह किताब बांटी गई। इसमें 1950 से लेकर अब तक प्रदेश की विकास यात्रा के बारे में विस्तार से लिखा गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसे पढ़ें।

    इसमें आंकड़े और अन्य काम की जानकारी मिल सकती है। वह भी विधानसभा में चर्चा में काम आएगी। इससे पहले भाजपा के सचेतकों के साथ भी मुख्यमंत्री ने बैठक की और उन्हें भी इन सभी मुद्दों पर तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।