Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ब्राह्मणों से पूजा क्यों करवाई? आजमगढ़ में सपा कार्यालय उद्घाटन पर ओपी राजभर का तंज

    By Jagran NewsEdited By: Sakshi Gupta
    Updated: Sat, 05 Jul 2025 07:38 PM (IST)

    UP News | Lucknow News | सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्होंने आजमगढ़ में सपा कार्यालय के उद्घाटन में ब्राह्मणों से पूजा क्यों करवाई। राजभर ने सपा के पीडीए को झूठा बताया और एनडीए को असली पीडीए कहा। उन्होंने अखिलेश से 2027 में मुस्लिम मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा करने को भी कहा।

    Hero Image
    अखिलेश ने आजमगढ़ में पांच ब्राह्मणों से पूजा क्यों कराई: राजभर।

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। सुभासपा अध्यक्ष व मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने आजमगढ़ में समाजवादी पार्टी के कार्यालय के उद्घाटन के मौके पर सपा प्रमुख द्वारा ब्राम्हणों से पूजा पाठ कराए जाने पर तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि इटावा में यादव कथावाचक मसले पर राजनीतिक रोटियां सेंकने वाले अखिलेश यादव ने आजमगढ़ में पार्टी कार्यालय के उद्घाटन में पांच ब्राह्मणों से पूजा-पाठ क्यों करवाई?

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शनिवार को मीडिया से बातचीत में राजभर ने कहा कि आजमगढ़ में सपा कार्यालय का नाम पीडीए भवन रखा है। समाजवादी पार्टी का पीडीए झूठा है। असली पीडीए तो एनडीए के साथ है। जिसमें ओम प्रकाश राजभर, संजय निषाद, आशीष पटेल, दारा सिंह चौहान, जयंत चौधरी जैसे नेता हैं।

    प्रदेश में चार बार सपा की सरकार रही पीडीए के लिए कुछ नहीं किया। अखिलेश यादव खुद को मुसलमानों का हितैषी बताते हैं तो वह घोषणा करें कि 2027 चुनाव में मुसलमान को मुख्यमंत्री बनाएंगे। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि अपना दल (एस) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मंत्री आशीष पटेल भाजपा से नाराज होते तो वह मंत्री क्यों बने रहते। वह किसी से नाराज नहीं हैं।