Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Lucknow News: 14 सितंबर तक कर सकेंगे आधार में नि:शुल्क ऑनलाइन अपडेट, पहले 14 जून तक थी यह सुविधा

    By Jagran NewsEdited By: riya.pandey
    Updated: Fri, 09 Jun 2023 09:07 PM (IST)

    लखनऊ आधार में पहचान का प्रमाण और पते का प्रमाण दस्तावेज ऑनलाइन अपडेट करने के लिए अब 14 सितंबर 2023 तक कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा यह निशुल्क अपडेट किया जायेगा। पहले यह सुविधा 14 जून तक के लिए ही थी।

    Hero Image
    आधार में पहचान और पते का प्रमाण दस्तावेज ऑनलाइन अपडेट करने के लिए 14 सितंबर तक शुल्क नहीं लिया जाएगा।

    जागरण संवाददाता, लखनऊ : आधार में पहचान का प्रमाण और पते का प्रमाण दस्तावेज ऑनलाइन अपडेट करने के लिए अब 14 सितंबर तक कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। पहले यह सुविधा 14 जून तक के लिए ही थी।

    आधार में पहचान के दस्तावेज को ऑनलाइन जमा करने पर नहीं लगेगा शुल्क

    आधार को बने हुए अधिक समय होने पर उसमें पहचान का प्रमाण और पते का प्रमाण दस्तावेज अपडेट करना पड़ता है। ऐसी स्थिति में अगर पते में कोई परिवर्तन नहीं किया जाता है और आप इसे ऑनलाइन अपडेट करते है तो कोई शुल्क नहीं लगेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डेमोग्राफिक परिवर्तन पर 50 रुपये का भुगतान

    अगर आप अपने आधार में ऑनलाइन अपडेट करते समय किसी प्रकार का डेमोग्राफिक परिवर्तन चाहते हैं तो आपको 50 रुपये का शुल्क देना होगा। आधार में पहचान का प्रमाण और पते का प्रमाण दस्तावेज आनलाइन अपडेट करने के लिए myaadhaar.uidai.gov.in पर लॉग इन करें।

    comedy show banner
    comedy show banner