Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Har Ghar Tiranga Abhiyan: उत्तर प्रदेश के 1918 मंडलों में भाजपा 10 अगस्त से निकालेगी तिरंगा यात्रा

    Updated: Fri, 08 Aug 2025 07:43 PM (IST)

    लखनऊ में भाजपा हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत 10 से 12 अगस्त तक मंडलों में तिरंगा यात्रा निकालेगी। इस यात्रा का दायित्व युवा और महिला मोर्चा को सौंपा गया है। यात्रा शहीद स्मारकों से शुरू होकर शहर के प्रमुख स्थानों से गुजरेगी। भाजपा मंडल स्तर पर इसे भव्य रूप देने की तैयारी में है। यात्रा के बाद स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।

    Hero Image
    भाजपा 10 से मंडलों में निकलेगी तिरंगा यात्रा।

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। ''हर घर तिरंगा'' अभियान के तहत भाजपा 10 अगस्त से सभी मंडलों में तिरंगा यात्रा निकलेगी। यह यात्रा 12 अगस्त तक चलेगी। भाजपा ने तिरंगा यात्रा के आयोजन की जिम्मेदारी युवा मोर्चा व महिला मोर्चा को दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस यात्रा में आम जनता की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। तिरंगा यात्रा का आयोजन एक से दो किलोमीटर तक होगा। यह यात्रा मंडल में स्थित शहीद स्मारक से शुरू होकर शहर के प्रमुख स्थलों से होकर गुजरेगी।

    संगठनात्मक दृष्टि से भाजपा के प्रदेश में 1918 मंडल हैं। मंडल स्तर पर तिरंगा यात्रा वृहद रूप में भाजपा निकालने जा रही है।

    इसके लिए मंडल योजना बैठक शुक्रवार को हुई। इसमें मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल संयोजक, सहसंयोजक, मोर्चा के अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक व बूथ अध्यक्ष शामिल हुए। इसमें तय किया गया कि इस कार्यक्रम को बहुत भव्यता के साथ आयोजित किया जाए। इसमें अधिक से अधिक संख्या में आमजन को जोड़ने के निर्देश दिए गए हैं।

    मंडल स्तरीय बैठक में यह भी तय हुआ कि तिरंगा यात्रा के दौरान सुरक्षाबलों एवं बलिदानियों के साथ-साथ रक्षा उपकरणों की प्रशंसा करती हुई तख्तियां ले लाई जाएंगी। प्रत्येक मंडल में युद्ध वीरों, शहीदों, देश की सेवा में प्राण देने वाले पुलिसकर्मियों के घरों में जाकर उनके स्वजन को सम्मानित किया जाएगा।

    इससे सभी के मन में देश प्रेम की भावना और जागृत होगी। तिरंगा यात्रा के बाद 12 से 14 अगस्त तक स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े स्मारकों, स्वतंत्रता आंदोलनों से जुड़े महत्वपूर्ण स्थानों के आस-पास स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। स्वच्छता अभियान के बाद इन सभी स्थलों पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी।