राज्य कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 87 सहायक आयुक्तों के तबादले, समायोजन का दौर जारी
लखनऊ के राज्य कर विभाग में खंडों के पुनर्गठन के बाद 72 खंडों के अधिकारियों का समायोजन जारी है। शासन ने 87 सहायक आयुक्तों के स्थानांतरण का आदेश जारी किया है। इससे पहले 7 जुलाई को 127 अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया था जिनमें 32 को पदोन्नति मिली थी। विभाग में खंडों की संख्या 436 से 364 की गई थी।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। राज्य कर विभाग में खंडों के पुनर्गठन के बाद समाप्त किए गए 72 खंडों के अधिकारियों के समायोजन का क्रम जारी है। शुक्रवार को शासन ने 87 सहायक आयुक्तों का स्थानांतरण आदेश जारी किया।
इससे पूर्व सात जुलाई को 127 अधिकारियों के स्थानांतरण किए गए थे, तब स्थानांतरित होने वाले अधिकारियों में 32 को पदोन्नति के साथ नई तैनाती दी गई थी।
गौरतलब है कि राज्य कर विभाग में बीते दिनों खंडों का पुनर्गठन करते हुए 436 से 364 कर दिया गया था। पुनर्गठन में कुल 72 खंड कम हुए थे। इसके बाद से खंडों के पुनर्गठन के बाद से समाप्त हुए खंडों के अधिकारियों को दूसरे स्थानों पर नई तैनाती दी जा रही है।
सात जुलाई को हुए 127 अधिकारियों के तबादले में उपायुक्त स्तर के 95 तथा सहायक आयुक्त स्तर के 13 अधिकारियों को नई तैनाती दी गई थी। 32 अधिकारी ऐसे थे जिन्हें पदोन्नति मिलने के कारण नई तैनाती दी गई थी। कुछ अपर आयुक्त व संयुक्त आयुक्त स्तर के अधिकारियों को भी पदोन्नति के साथ नई तैनाती दी गई थी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।