Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Police Promotion: 'होली एक- जुमा 52...' बयान देने वाले अनुज चौधरी सहित 21 डिप्टी एसपी बने ASP

    Updated: Sun, 10 Aug 2025 09:10 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश पुलिस में 21 डिप्टी एसपी को एएसपी के पद पर पदोन्नत किया गया है जिसमें संभल के चर्चित सीओ अनुज चौधरी भी शामिल हैं। अनुज चौधरी संभल हिंसा के दौरान पैर में गोली लगने और एक विवादित बयान के कारण चर्चा में रहे थे। वह 1997 से 2010 तक राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियन भी रहे हैं और उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी पदक जीते हैं।

    Hero Image
    अनुज चौधरी सहित 21 डिप्टी एसपी बने एएसपी।

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस के 21 डिप्टी एसपी को एएसपी के पद पर पदोन्नत किया गया है। इनमें संभल के चर्चित सीओ अनुज चौधरी भी शामिल हैं।

    रविवार को हुई डीपीसी में अनुज चौधरी के अलावा विजय प्रताप यादव, शीतांशु कुमार, अभिषेक यादव, अभिषेक कुमार सिंह, अमित कुमार राय, श्याम कांत, आनंद कुमार पांडेय, पूनम मिश्रा, प्रभात कुमार, संजीव कुमार दीक्षित, बृज नंदन राय, डा.जंग बहादुर यादव, कृष्ण गोपाल सिंह, दिनेश कुमार शुक्ल, संतोष कुमार-प्रथम, प्रीति सिंह, राज कुमार पांडेय, संतोष कुमार-द्वितीय, बाबा साहब वीर कुमार है व सोहराब आलम को पदोन्नति दी गई है। इनकी नई नियुक्ति के आदेश अलग से जारी किए जाएंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    संभल हिंसा में पैर में गोली लगी

    अनुज चौधरी संभल में हुई हिंसा के दौरान सुर्खियों में आए थे। उस समय उनके पैर में गोली लगी थी। उन्होंने एक विवादित बयान भी दिया था। उन्होंने कहा था कि होली वर्ष में एक बार आती है, जुमा 52 बार आता है। उनके इस बयान पर काफी विवाद हुआ था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका समर्थन किया था। उन्होंने कहा था कि "पहलवान है, पहलवान की तरह ही बोलेगा।"

    1997 से 2010 तक लगातार राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियन

    अनुज कुमार चौधरी मूलत: मुजफ्फरनगर के बहेड़ी गांव से हैं। अंतरराष्ट्रीय पहलवान रहे अनुज कुमार चौधरी ने 1997 से 2010 तक लगातार राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में हिस्सा लिया और 2002 व 2010 के नेशनल गेम्स में रजत पदक जीते। 2005 और 2009 एशियाई खेलों में भी पदक हासिल करने वाले चौधरी ने 2010 राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीता। उन्होंने 2004 एथेंस ओलंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया।