Har Ghar Tiranga: यूपी में चौथे साल ‘हर घर तिरंगा’ अभियान आज से शुरू, तीन चरणों में होंगे कार्यक्रम
राज्य सरकार हर घर तिरंगा अभियान फिर शुरू करने जा रही है। यह अभियान 2 अगस्त से 15 अगस्त तक चलेगा जिसके दौरान स्कूलों में रंगोली प्रतियोगिताएं तिरंगा महोत्सव और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। नागरिकों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने और देशभक्ति का प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। झंडा फहराते समय नियमों का पालन करना अनिवार्य है।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने और तिरंगे के साथ व्यक्तिगत और भावनात्मक संबंध बनाने के लिए लगातार चौथे वर्ष भी भाजपा सरकार हर घर तिरंगा अभियान शुरू करने जा रही है।
शनिवार दो अगस्त से शुरू हो रहा यह अभियान 15 अगस्त तक तीन चरणों में चलेगा। पहला चरण दो से आठ अगस्त, दूसरा चरण नौ से 12 अगस्त व तीसरा चरण 13 से 15 अगस्त के बीच आयोजित किया जाएगा।
मुख्य सचिव एसपी गोयल ने शुक्रवार को इसके विस्तृत आदेश जारी कर दिए। पहले चरण में स्कूलों की दीवारों और बोर्ड को तिरंगे से प्रेरित कला से सजाया जाएगा। शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी भवनों आदि में प्रदर्शनियों का आयोजन होगा।
स्कूल, कालेज व सार्वजनिक स्थानों पर तिरंगा रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। तिरंगा राखी बनाने की कार्यशालाएं और प्रतियोगिताओं के आयोजन के साथ ही सैनिकों और पुलिसकर्मियों को ''''आभार पत्र'''' लिखकर डाक विभाग के समन्वय से राखियां भेजी जाएंगी। सार्वजनिक स्थानों व बाजारों में तिरंगे रंगों को प्रदर्शित करने के लिए तिरंगे धागे युक्त ''''तिरंगा बुनाई और धागे'''' की गतिविधि का आयोजन किया जाएगा।
दूसरे चरण में नौ से 12 अगस्त के बीच वृहद आयोजन होंगे। इस दौरान ''''तिरंगा महोत्सव'''' के रूप में एक बड़ा आयोजन किया जाएगा। इसमें वृहद ''''तिरंगा मेला'''' और ''''भव्य तिरंगा म्यूजिकल कन्सर्ट'''' का आयोजन होगा। प्रदेश स्तरीय ''''तिरंगा महोत्सव'''' का आयोजन किसी प्रमुख स्थल पर व्यापक जनभागीदारी के साथ होगा। कार्यक्रम का नेतृत्व राज्यपाल या मुख्यमंत्री करेंगे।
''''तिरंगा महोत्सव'''' आयोजित किए जाने वाले प्रमुख स्थल पर ''''तिरंगा मेला'''' का भी आयोजन होगा। इसमें ''''ग्रामीण विकास विभाग के ''''स्वयं सहायता समूह'''' द्वारा निर्मित उत्पाद तथा ''''सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के सहयोग से निर्मित उत्पादों ''''स्थानीय उत्पादों, तिरंगा रंग की थीम वाली वस्तुओं की बिक्री की जाएगी। ''''तिरंगा मेला'''' में ''''तिरंगा प्रदर्शनी'''' का भी आयोजन होगा।
मुख्य सचिव ने वेबसाइट (www.harghartiranga.com) पर सेल्फी अपलोड करने के लिए एचजीटी सेल्फी बूथों को प्रमुखता से प्रदर्शित करने के लिए कहा है। स्थानीय कलाकारों द्वारा देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक प्रस्तुतियाें के साथ भव्य तिरंगा संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
गृह विभाग/पुलिसकर्मियों, अर्धसैनिक बलों, एनसीसी, एनएसएस, सिविल डिफेंस, होमगार्ड एवं खेल विभाग के सहयोग से ''''तिरंगा बाइक रैली या तिरंगा साइकिल रैली'''' का आयोजन किया जाएगा। स्वयं सहायता समूहों, पीडीएस दुकानों, खादी भंडार और स्थानीय बाजार के वस्त्रालयों आदि के माध्यम से तिरंगा की बिक्री और वितरण किया जाएगा।
अभियान का तीसरे चरण में 13 से 15 अगस्त के बीच सभी सरकारी भवनों, शैक्षणिक संस्थानों, होटलों, कार्यालयों, बांधों, पुलों आदि पर ध्वजारोहण समारोह और तिरंगा प्रकाश की व्यवस्था की जाएगी। नागरिकों को तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर उसे वेबसाइट (www.harghartiranga.com) पर अपलोड करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
जानिए झंडा फहराने के सही नियम
देशभक्ति का प्रतीक तिरंगा जब आप अपने घर, स्कूल या दफ्तर पर फहराएं, तो इन नियमों का ध्यान जरूर रखें। झंडा सूर्योदय से सूर्यास्त तक फहराएं और बाद में सम्मानपूर्वक उतारें। रात में केवल विशेष परिस्थितियों में फहराया जा सकता है। फटा या आधा झुका झंडा लगाना सख्त मना है।
झंडे को कभी फेंकें नहीं, तह लगाकर सुरक्षित रखें। सम्मान से तिरंगा लहराएं, गर्व से सिर उठाएं। 11 से 17 अगस्त तक निजी घरों और प्रतिष्ठानों पर फहराए गए तिरंगे को सम्मानपूर्वक उतारकर सुरक्षित स्थान पर रखें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।