विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पत्नी और चार बेटियों के हत्यारे बदर की तलाश में आगरा पहुंची टीम, बस्ती वालों से पूछताछ की... खुले चौंकाने वाले राज

Published: Fri, 03 Jan 2025 09:23 PM (IST)

लखनऊ में शरनजीत होटल में पत्नी और बेटियों की हत्या के आरोपी बदर की तलाश में पुलिस की चार टीमें ...और पढ़ें

लखनऊ पुलिस की एक टीम बदर की तलाश के लिए आगरा पहुंची है। (तस्वीर जागरण)
लखनऊ पुलिस की एक टीम बदर की तलाश के लिए आगरा पहुंची है। (तस्वीर जागरण)

जागरण संवाददाता, लखनऊ। चारबाग स्थित शरनजीत होटल में पत्नी व चार बेटियों की हत्या में फरार बदर की तलाश में चार टीमें लगी हुई हैं। एक टीम शुक्रवार को आगरा पहुंची। वहां ट्रांस यमुना थाने की पुलिस की मदद से बदर का घर खंगाला और बस्ती वालों से पूछताछ कर बयान दर्ज किए। इधर, लखनऊ में पुलिस ने कमरे से मिले तीनों फोन की सीडीआर निकलवाई है।

डीसीपी मध्य रवीना त्यागी ने बताया कि जो टीम आगरा गई है, उसने बदर के घर की तलाशी ली है। इसके साथ ही बस्ती वालों से विस्तृत पूछताछ कर बयान दर्ज किए हैं। पुलिस ने बताया कि घर में मिले दस्तावेजों को जब्त कर लाया जाएगा, ताकि उन साक्ष्यों की मदद से पुलिस अरशद और बदर की मानसिक स्थिति के बारे में पता कर सके।

बदर के बारे में पुलिस कर रही पूछताछ

बताया कि इसकी मदद से हत्या का मुख्य कारण भी पता लगाया जा रहा है। पुलिस टीम बदर के पड़ोसियों और रिश्तेदारों से भी उसके और अरशद के बारे में पूछताछ की। बात करके यह जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है कि कहीं अरशद ने किसी को हत्या के बारे में पहले से जानकारी दी थी अथवा नहीं, क्योंकि अरशद अजमेर गया था और बहराइच का रहने वाला है।

वह कुछ साल संभल में भी रहा है। वह दिल्ली में नौकरी करता था। आशंका है कि आगरा जाकर उसने कहीं शरण ली हो, इसलिए वहां की पुलिस को बदर की फोटो भेजी गई है। बताया कि पुलिस टीमें संभावित स्थानों पर दबिश दे रही हैं। यही नहीं, जीआरपी और आरपीएफ को भी अलर्ट किया है।

फोरेंसिक से भी सामने आएंगे कई राज

पुलिस को होटल के कमरे से अरशद व बदर के कुल तीन मोबाइल बरामद किए थे। उन मोबाइल को फोरेंसिक जांच के लिए भेजे हैं। साथ ही तीनों मोबाइल पड़े नंबर की कॉल डिटेल मंगाई गई है। उसके बाद जिन नंबरों पर इनकी रोजाना या अक्सर बातें होती थीं, उनसे भी पूछताछ की जाएगी। साथ ही फोरेंसिक मोबाइल के विशेषज्ञों से डिटेल रिकवर करने के लिए कहा गया है। डिटेल रिकवर होने पर भी हत्याकांड से जुड़े कई अहम राज सामने आएंगे।

दो दिनों से किसी नहीं की थी बात

पुलिस की जांच में सामने आया कि तीन मोबाइल में से दो मोबाइल में तो घटना के दो दिन पहले तक एक कॉल भी नहीं मिली। एक मोबाइल का इस्तेमाल ज्यादा किया था। उसी में फोटो और वीडियो मिली थी। ऐसे में उसकी सीडीआर तो निकाली जा रही है। साथ उन दोनों मोबाइल की सीडीआर भी खंगाली जा रही है।

इसे भी पढ़ें- मां और चार बहनों के हत्यारे अरशद को अफसोस नहीं, 12 घंटे की पूछताछ में पुलिस के छूटे पसीने... देता रहा गोलमोल जवाब