Lucknow News : फर्जी दस्तावेजों से जमीन पर कब्जा करने वाले 25 हजार के इनामी अविनाश सिंह उर्फ सिंकू सिंह को दबोचा
Land Grabbing with Fake Documents Case इंस्पेक्टर गोमतीनगर बृदेश चंद्र तिवारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित अविनाश सिंह उर्फ सिंकू सिहं मूल रूप से आजमगढ़ के जहानाबाद क्षेत्र के नरसिंहपुर का रहने वाला है। अविनाश सिंह फरार हो गया था। उसके खिलाफ 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था।

जागरण संवाददाता, लखनऊ : फर्जी दस्तावेजों की मदद से जमीन पर कब्जा करने वाले 25 हजार के इनामी अविनाश सिंह उर्फ सिंकू सिंह को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ लखनऊ के कई थानों में 11 मुकदमे पहले से ही दर्ज हैं। आरोपित ने इससे पहले भी कृषि विभाग के अफसर की जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कर उन्हें जान से मारने और फंसाने की धमकी दी थी। इस प्रकरण में सात अन्य आरोपित पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं।
इंस्पेक्टर गोमतीनगर बृदेश चंद्र तिवारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित अविनाश सिंह उर्फ सिंकू सिहं मूल रूप से आजमगढ़ के जहानाबाद क्षेत्र के नरसिंहपुर का रहने वाला है। इंदिरानगर निवासी सेवानिवृत्त अपर कृषि निदेशक नारातन सिंह यादव की पत्नी कैलाशी देवी के नाम विनीत खंड गोमतीनगर में प्लाट था।
कैलाशी देवी की मृत्य के बाद प्लाट नारांतन सिंह के नाम आ गया था, लेकिन इस बीच अविनाश सिंह उर्फ सिंकू सिंह ने लखनऊ के ही अपने कुछ करीबियों व एलडीएम के कर्मचारियों के साथ मिलकर कैलाशी देवी नाम के फर्जी दस्तावेज तैयार कर प्लाट हड़पने की कोशिश की। विरोध में इन लोगों ने नारांतन सिंह को जान से मारने की धमकी भी दी थी।
इस मामले में उन्होंने अविनाश सिंह सहित सात अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। पुलिस ने सात अन्य लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, लेकिन अविनाश सिंह फरार हो गया था। उसके खिलाफ 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था।
गोमतीनगर पुलिस ने शनिवार को सहारा क्रिकेट एकेडमी के पीछे वाली सड़क से अविनाश सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से नौ फर्जी मुहर, एक फर्जी आधार कार्ड, पांच मोबाइल व एक ब्लैंक चेक बरामद की है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।