Move to Jagran APP

Lok Sabha elections 2024: यूपी में दूसरे चरण की आठ सीटों पर थमा प्रचार, मैदान में 91 उम्मीदवार; 26 अप्रैल को वोटिंग

Lok Sabha elections 2024 लोकसभा के चुनाव में दूसरे चरण में उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर प्रचार का शोरगुल बुधवार शाम छह बजे थम गया। दूसरे चरण में अमरोहा मेरठ बागपत गाजियाबाद गौतम बुद्ध नगर बुलंदशहर अलीगढ़ और मथुरा लोकसभा क्षेत्रों में 26 अप्रैल को मतदान होगा। पश्चिमी उप्र की इन आठ सीटों पर शुक्रवार सुबह सात से शाम छह बजे तक वोट डाले जाएंगे।

By Jagran News Edited By: Swati Singh Published: Wed, 24 Apr 2024 09:12 PM (IST)Updated: Wed, 24 Apr 2024 09:12 PM (IST)
यूपी में दूसरे चरण की आठ सीटों पर थमा प्रचार, मैदान में 91 उम्मीदवार

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। लोकसभा के चुनाव में दूसरे चरण में उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर प्रचार का शोरगुल बुधवार शाम छह बजे थम गया। दूसरे चरण में अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा लोकसभा क्षेत्रों में 26 अप्रैल को मतदान होगा। इस चरण में कुल 91 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जिसमें 10 महिला प्रत्याशी हैं।

loksabha election banner

आठ लोकसभा क्षेत्रों में कुल 1,67,77,198 मतदाता है, जिसमें 90,26,051 पुरुष, 77,50,356 महिला व 791 थर्ड जेंडर हैं। पिछले चुनाव में इन आठ सीटों में से सात भाजपा और एक बसपा की झोली में गई थीं।

सुबह सात बजे से शुरू होगा मतदान

पश्चिमी उप्र की इन आठ सीटों पर शुक्रवार सुबह सात से शाम छह बजे तक वोट डाले जाएंगे। गौतम बुद्ध नगर व मथुरा सीट पर सर्वाधिक 15-15 और बुलंदशहर में सबसे कम छह प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। अमरोहा में 12, मेरठ में आठ, बागपत में सात, गाजियाबाद व अलीगढ़ में 14-14 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।

आठ लोकसभा क्षेत्रों में 40 विधानसभा

दूसरे चरण के आठ लोकसभा क्षेत्रों के तहत 40 विधानसभा आती हैं, जोकि अमरोहा, हापुड़, मरेठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ एवं मथुरा जिले में स्थित हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि गुरुवार को मतदेय स्थलों (पोलिंग बूथों) के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी।

तैयारियों को लेकर निर्देश जारी

द्वितीय चरण के सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को मतदान केंद्रों और मतदेय स्थलों (पोलिंग बूथ) पर मतदाताओं एवं मतदान कर्मियों के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। पोलिंग पार्टियों के रवाना होने से पहले सभी मतदान कर्मियों को हीट स्ट्रोक से बचने और स्वास्थ्य के दृष्टिगत मेडिकल किट उपलब्ध कराई जाएगी।

किस सीट पर कितने मतदाता

लोकसभा क्षेत्र पुरुष महिला थर्ड जेंडर कुल
अमरोहा 9,08,551 8,08,035 55 17,16,641
मेरठ 10,75,368 9,25,022 140 20,00,530
बागपत 8,97,703 7,55,369 74 16,53,146
गाजियाबाद 16,23,506 13,21,804 177 29,45,487
गौतमबुद्धनगर 14,50,795 12,24,234 119 26,75,148
बुलंदशहर 9,75,287 8,84,126 49 18,59,462
अलीगढ़ 10,62,470 9,34,652 112 19,97,234
मथुरा 10,32,371 8,97,114 65 19,29,550

किस सीट से कौन लड़ रहा चुनाव

  • अमरोहा : भारतीय जनता पार्टी से कंवर सिंह तंवर, इंडियन नेशनल कांग्रेस से कुंवर दानिश अली, बहुजन समाज पार्टी से मुजाहिद हुसैन, अखिल भारतीय परिवार पार्टी से सुहैल हैदर, निर्दलीय प्रत्याशियों में काशिफ हुसैन, कुमदेश कुमार, कुशाग्र, जीतपाल राणा, दानिश, नईम उद्दीन, नरेंद्र सिंह व सुरेश।
  • मेरठ : भारतीय जनता पार्टी से अरुण गोविल, बहुजन समाज पार्टी से देवव्रत कुमार त्यागी, समाजवादी पार्टी से सुनीता वर्मा, सबसे अच्छी पार्टी से हाजी अफजाल, सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया से आबिद हुसैन, राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी से भूपेन्द्र पाल उर्फ भुप्पी भाई, मजलूम समाज पार्टी से लियाकत, जय हिंद नेशनल पार्टी से डा. हिमांशु भटनागर।
  • बागपत : समाजवादी पार्टी से अमरपाल, बहुजन समाज पार्टी से प्रवीण बंसल, सर्वजन समता पार्टी से महेंद्र सिंह, आजाद अधिकार सेना से मुकेश कुमार शर्मा, राष्ट्रीय लोक दल से डा. राजकुमार सांगवान, सर्वजन लोकशक्ति पार्टी से रूबी कश्यप, स्वतंत्र जनताराज पार्टी से सुखवीर सिंह।
  • गाजियाबाद : भारतीय जनता पार्टी से अतुल गर्ग, इंडियन नेशनल कांग्रेस से डाली शर्मा, बहुजन समाज पार्टी से नंद किशोर पुंडीर, राष्ट्र निर्माण पार्टी से आनन्द कुमार, राष्ट्रीय जन कर्मठ पार्टी से अंशुल गुप्ता, सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी (सुभास पार्टी) से धीरेंद्र सिंह भदौरिया, समाज विकास क्रांति पार्टी से नमह, राइट टू रिकॉल पार्टी से पूजा सक्सेना, निर्दलीय प्रत्याशियों में अभिषेक पुंडीर, अवधेश कुमार, औरंगजेब, कविता, नत्थूसिंह चौधरी, रवि कुमार पांचाल।
  • गौतमबुद्धनगर : समाजवादी पार्टी से डा. महेन्द्र सिंह नागर, भारतीय जनता पार्टी से डा. महेश शर्मा, बहुजन समाज पार्टी से राजेन्द्र सिंह सोलंकी, नेशनल पार्टी से किशोर सिंह, भारतीय राष्ट्रीय जनसत्ता से नरेश नौटियाल, सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी (सुभास पार्टी) से नारावेदश्वर, वीर के वीर इंडियन पार्टी से भीम प्रकाश जिज्ञासु, अखिल भारतीय परिवार पार्टी से मनीष कुमार द्विवेदी, सुपर पावर इंडिया पार्टी से रण सिंह डुडी, जय हिंद नेशनल पार्टी से राजीव मिश्रा, लोकतांत्रिक जनशक्ति पार्टी से कु. शालू, निर्दलीय प्रत्याशियों में पराग कौशिक, महकार सिंह, मुमताज आलम, शिवम आशुतोष।
  • बुलंदशहर : बहुजन समाज पार्टी से गिरीश चंद्र, भारतीय जनता पार्टी से डा. भोला सिंह, इंडियन नेशनल कांग्रेस से शिवराम, ऋषिवादी कर्म शील युवा परमार्थी पार्टी से राजेश तुरैहा, निर्दलीय प्रत्याशियों में प्रदीप कुमार, सोनम भारती।
  • अलीगढ़ : समाजवादी पार्टी से बिजेन्द्र सिंह, भारतीय जनता पार्टी से सतीश कुमार गौतम, बहुजन समाज पार्टी से हितेन्द्र कुमार उर्फ बंटी उपाध्याय, समान अधिकार पार्टी से मनोज कुमार उर्फ मनोज लोधी, लोकतांत्रिक जनशक्ति पार्टी से मनोज कुमार शर्मा एडवोकेट, राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी से राज कुमार, स्वतंत्र जनताराज पार्टी से सतीश कुमार, मौलिक अधिकार पार्टी से सुरेन्द्र, निर्दलीय प्रत्याशियों में केशव देव उर्फ पंडित केशव देव गौतम, दिलीप शर्मा, महेश चन्द्र शर्मा, राजेश कुमार, सतीश कुमार, ज्ञानी राम।
  • मथुरा : इंडियन नेशनल कांग्रेस से मुकेश धनगर, बहुजन समाज पार्टी से सुरेश सिंह, भारतीय जनता पार्टी से हेमा मालिनी धर्मेन्द्र देओल, राष्ट्रीय समता विकास पार्टी से जगदीश प्रसाद कौशिक एडवोकेट, राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी से सुरेश चंद्र वघेल, निर्दलीय प्रत्याशियों में कमल कांत शर्मा, क्षेत्र पाल सिंह, प्रवेशानंद पुरी, भानू प्रताप सिंह, मौनी फलहारी बापू, योगेश कुमार तालान, रवि वर्मा, डा. रश्मि यादव, राकेश कुमार, शिखा शर्मा।

यह भी पढ़ें: अमेठी से राहुल गांधी का चुनाव लड़ना लगभग तय, प्रियंका पर सस्पेंस जारी; एलान और नामांकन की तारीख आई सामने


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.