विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lok Sabha Election 2024: यूपी में दांव पर लगी इन दिग्गजों की साख, दूसरे चरण में उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर मतदान आज

Published: Fri, 26 Apr 2024 05:30 AM (GMT+05:30)

लोकसभा के चुनाव में दूसरे चरण में उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर शुक्रवार को मतदान होगा। अमरोहा मेरठ बागपत ...और पढ़ें

Lok Sabha Election 2024: यूपी में दांव पर लगी इन दिग्गजों की साख।
Lok Sabha Election 2024: यूपी में दांव पर लगी इन दिग्गजों की साख।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। दूसरे चरण के चुनाव में कई दिग्गजों की साख दांव पर है। इस चरण में मथुरा की भाजपा सांसद हेमा मालिनी, गौतम बुद्ध नगर के सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री डाॅ. महेश शर्मा, अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम जीत की तिकड़ी लगाने के इरादे से चुनाव मैदान में हैं। 

लोकसभा के चुनाव में दूसरे चरण में उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर शुक्रवार को मतदान होगा। अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा लोकसभा सीट के 1.67 करोड़ मतदाता 91 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे, जिसमें 10 महिला प्रत्याशी हैं। गौतम बुद्ध नगर व मथुरा सीट पर सर्वाधिक 15-15 और बुलंदशहर में सबसे कम छह प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। 

अरुण गोविल का पहला राजनीतिक इम्तिहान

टेलीविजन धारावाहिक रामायण में प्रभु श्रीराम का किरदार निभाकर चर्चित हुए अभिनेता अरुण गोविल भी इस चरण में अपने जीवन के पहले राजनीतिक इम्तिहान से गुजरेंगे। 

बुलंदशहर सीट पर मौजूदा भाजपा सांसद भोला सिंह की जीत की हैट्रिक लगाने की कोशिश को बसपा सांसद गिरीश चंद्र विफल कर पाते हैं या नहीं, इस पर निगाहें लगी हैं। 

हाथी की सवारी छोड़ हाथ थामने वाले सांसद कुंवर दानिश अली अमरोहा सीट पर फिर कमाल कर पाएंगे या नहीं, दूसरा चरण यह भी तय करेगा। 

योगी सरकार के पहले कार्यकाल में राज्य मंत्री रहे गाजियाबाद के भाजपा विधायक अतुल गर्ग की परीक्षा भी इसी चरण में होगी।