विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 22, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लखनऊ में 11 पेट्रोल पंपों के लाइसेंस निरस्त

By amal chowdhuryEdited By:
Published: Thu, 22 Jun 2017 10:16 AM (IST)

भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड के अधिकारियों ने 11 पेट्रोल पंपों के लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की है।

लखनऊ में 11 पेट्रोल पंपों के लाइसेंस निरस्त
लखनऊ में 11 पेट्रोल पंपों के लाइसेंस निरस्त

लखनऊ (जेएनएन)। पिछले दिनों एसटीएफ और जिला प्रशासन की संयुक्त छापेमारी के दौरान इलेक्ट्रानिक चिप के जरिए हुए तेल चोरी के कई मामले सामने आए थे। इसी दिशा में कार्रवाई करते हुए गुरुवार को भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड के अधिकारियों ने 11 पेट्रोल पंपों के लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की है। लाइसेंस निरस्त होने के बाद पेट्रोल पंप मालिकों में खलबली मची हुई है।

गौरतलब है कि पिछले एक-दो महीने में जिला प्रशासन और एसटीएफ ने प्रदेश के कई पेट्रोल पंपों पर छापेमारी कर उन्हें सील कर दिया था। कई पेट्रोप पंप पर अवैध रूप से लगी हुई चिप मिली थी जिसके बाद प्रशासन ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया था।

यह भी पढ़ें: मेरठ के कॉलेज में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, हंगामा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।