Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इटावा कथावाचक कांड को लेकर केशव प्रसाद मौर्य का अखि‍लेश यादव पर न‍िशाना, कह दी ये बड़ी बात 

    Updated: Wed, 25 Jun 2025 05:16 PM (IST)

    प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को प्रतापगढ़ में कांग्रेस के साथ समाजवादी पार्टी पर भी करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 25 जून 1975 में आपातकाल लागू करके संविधान और लोकतंत्र की हत्या की थी। उस वक्त चल रहे आंदोलन को कुचला था और उसी कांग्रेस की गोद में सपा बैठ गई है। इससे साबित होता है कि अखिलेश यादव एंड पार्टी नकली समाजवादी हैं। उनको असली समाजवादियों की आत्मा कभी क्षमा नहीं करेगी।  

    Hero Image

    जागरण संवाददाता, प्रतापगढ़। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को प्रतापगढ़ में कांग्रेस के साथ समाजवादी पार्टी पर भी करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 25 जून 1975 में आपातकाल लागू करके संविधान और लोकतंत्र की हत्या की थी। उस वक्त चल रहे आंदोलन को कुचला था और उसी कांग्रेस की गोद में सपा बैठ गई है। इससे साबित होता है कि अखिलेश यादव एंड पार्टी नकली समाजवादी हैं। उनको असली समाजवादियों की आत्मा कभी क्षमा नहीं करेगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बुधवार को आपातकाल की बरसी पर भाजपा द्वारा आयोजित लोकतंत्र सेनानी सम्मान समारोह एवं संगोष्ठी में प्रतापगढ़ आए डिप्टी सीएम ने पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता में कहा कि आपातकाल को यह देश कभी भूल नहीं सकता। देश के लोकतंत्र पर कांग्रेस ने जो काला धब्बा लगाया, इसकी जितनी निंदा की जाए वह कम होगी। तत्कालीन इंदिरा गांधी सरकार ने संविधान को तार-तार कर दिया था। वास्तव में यह दिन संविधान हत्या दिवस है।

    समाजवादी पार्टी को समाप्तवादी पार्टी करार देते हुए केशव ने कहा कि 2027 में यूपी में फिर से भाजपा की सरकार बनने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश ही नहीं दुनिया के सर्वमान्य नेता हैं। भाजपा संविधान पर आंच नहीं आने देगी। इस पर जो भी हमला करेगा उसे सबक सिखाया जाएगा।

    इटावा में कथा वाचक के अपमान के प्रकरण पर किए गए सवाल के जवाब में उप मुख्यमंत्री सीएम केशव प्रसाद ने कहा कि किसी भी कथा वाचक का अपमान नहीं होना चाहिए। भक्ति करने व कथा सत्संग करने का अधिकार सबको है। दोषियों पर कार्रवाई शासन से हुई, लेकिन इस संवेदनशील प्रकरण में अखिलेश यादव ने जातिगत राजनीति की है, जो निंदनीय है।