Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सीएम योगी से लखनऊ में मुलाकात करेंगे जयंत चौधरी, व‍िधानसभा उपचुनाव को लेकर हो सकती है अहम चर्चा

    Updated: Thu, 01 Aug 2024 08:04 AM (IST)

    रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी की गुरुवार की शाम छह बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पांच कालिदास मार्ग में मुलाकात होगी। विधानसभा उपचुनाव से पहले इस मुलाकात को अहम माना जा रहा है। चर्चा है कि रालोद ने उपचुनाव में भाजपा से दो सीटों की मांग की है। इनमें मीरापुर उसकी अपनी सीट है जबकि दूसरी खैर सीट भी रालोद चाह रहा है।

    Hero Image
    केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत चौधरी ओर सीएम योगी। - फाइल फोटो

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत चौधरी गुरुवार को लखनऊ आ रहे हैं। वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात करेंगे। इस दौरान दोनों की विधानसभा की 10 सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर भी चर्चा हो सकती है। केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार लखनऊ आ रहे जयंत का रालोद के प्रदेश कार्यालय में स्वागत भी होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जयंत पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पदाधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे। इसमें संगठन को और चुस्त-दुरुस्त बनाने पर चर्चा हो सकती है। इसके बाद शाम चार बजे से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय व राष्ट्रीय कौशल विकास निगम की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शामिल करेंगे। इसमें स्किल इंडिया योजनाओं के तहत प्रशिक्षण प्राप्त प्रशिक्षुओं का अभिनंदन किया जाएगा।

    उपचुनाव से पहले मुलाकात अहम 

    रालोद अध्यक्ष की शाम छह बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पांच कालिदास मार्ग में मुलाकात होगी। विधानसभा उपचुनाव से पहले इस मुलाकात को अहम माना जा रहा है। चर्चा है कि रालोद ने उपचुनाव में भाजपा से दो सीटों की मांग की है। इनमें मीरापुर उसकी अपनी सीट है जबकि दूसरी खैर सीट भी रालोद चाह रहा है।

    वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा के साथ गठबंधन में खैर सीट पर रालोद ने लड़ा था। हालांकि, यहां पर भाजपा की जीत हुई थी। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद जयंत दिल्ली लौट जाएंगे।

    यह भी पढ़ें: पश्चिमी यूपी में रालोद के लिए बेहद अहम हैं ये दो सीटें, परिणाम तय करेंगे जयंत चौधरी का भविष्य