Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'घुट-घुटकर जीने से अच्छा है, खुद को खत्म कर लूं', सुसाइड नोट लिख जल निगम के JE ने जन्मदिन पर लगा ली फांसी

    By Jagran NewsEdited By: Sakshi Gupta
    Updated: Tue, 06 May 2025 09:01 AM (IST)

    Lucknow Suicide Case | लखनऊ के इंदिरा नगर में जल निगम के जेई साकेब अहमद ने जन्मदिन पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें उन्होंने घुट-घुटकर जीने से अच्छा है खुद को खत्म कर लूं लिखा है। सात महीने पहले उनकी शादी हुई थी। प्राथमिक जांच में आत्महत्या का कारण अवसाद बताया जा रहा है।

    Hero Image
    जल निगम के जेई ने अपने जन्मदिन पर लगा ली फांसी। (तस्वीर जागरण)

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। इंदिरा नगर में सोमवार को जल निगम के जूनियर इंजीनियर (जेई) साकेब अहमद ने अपने जन्मदिन पर फंदे से लटककर जान दे दी। पुलिस को मृतक के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। 

    सुसाइट नोट में उन्होंने 'घुट-घुटकर जीने से अच्छा है, खुद को खत्म कर लूं' लिखा है। सात महीने पहले ही उनकी शादी मड़ियांव निवासी युवती से हुई थी। प्रथम दृष्टया अवसाद के चलते आत्महत्या की बात सामने आ रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जन्मदिन के दिन ही लगाई फांसी 

    प्रयागराज में जल निगम में जेई के पद पर तैनात इंदिरा नगर सेक्टर बी निवासी साकेब कुछ दिनों से अपने घर पर थे। सात महीने पहले उनकी शादी मड़ियांव निवासी युवती से हुई थी। सोमवार को साकेब का जन्मदिन था। रविवार रात वह अपने ससुराल गए थे और देर रात वहां से घर लौट आए।

    सोमवार को बहन बुतुल उसके घर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी प्रयास करने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची गाजीपुर पुलिस ने जब दरवाजा खोला तो अंदर उनका शव पंखे से बने रस्सी के फंदे पर लटका हुआ था। पुलिस ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

    कमरे से मिला सुसाइड नोट

    छानबीन के दौरान पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने घुट-घुट कर जीने की बात लिखी है। आगे यह भी लिखा है कि आत्महत्या गलत है, सबको माफ कर दिया जाए और मेरे शव को बहन की कब्र के बगल में दफनाया जाए। इंस्पेक्टर विकास राय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है तहरीर के आधार पर कार्रवाई होगी।

    छात्र ने फंदे से लटककर दी जान

    शहर में एक और आत्महत्या का केस आया। तेलीबाग में 22 वर्षीय डी फार्मा छात्र तारिक सिद्दीकी ने अपने घर के कमरे में दुपट्टे से पंखे में फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। छह महीने पहले ही उसकी सगाई हुई थी। काफी देर जब वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिवारजन कमरे में पहुंचे, जहां उसका शव लटका हुआ था। इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

    तेलीबाग में 22 वर्षीय तारिक सिद्दीकी ने की आत्महत्या। फाइल फोटो

    पिता सईद सिद्दीकी ने बताया कि तारिक हिमाचल प्रदेश के एक कालेज से डी फार्मा की पढ़ाई कर रहा था। हाल ही में वह बलरामपुर जनपद स्थित अपने गांव से घूमकर वापस लौटा था। पिता ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाए हैं। तारिक भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी का भतीजा भी था। पीजीआई इंस्पेक्टर धीरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।

    इसे भी पढे़ं- UP News: पति से फोन पर हुई कहासुनी, मायके में रह रही पत्नी ने फांसी लगा ली; एक साल पहले हुई थी शादी