Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP News: पति से फोन पर हुई कहासुनी, मायके में रह रही पत्नी ने फांसी लगा ली; एक साल पहले हुई थी शादी

    Updated: Mon, 05 May 2025 04:01 PM (IST)

    Wife Suicide After Dispute With Husband | जालौन के दहेलखंड गांव में आकांक्षा देवी नामक एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के माता-पिता के अनुसार पति से फोन पर कुछ कहासुनी हुई थी। पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद ससुराल में अंतिम संस्कार किया गया। परिवार ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।

    Hero Image
    पति से फोन पर कहासुनी के बाद विवाहिता ने मायके में फंदा लगाकर की खुदकुशी। (तस्वीर जागऱण)

    जागरण संवाददाता, जालौन। दहेलखंड गांव में रविवार की शाम को एक विवाहिता ने अपने मायके में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। महिला के माता-पिता मजदूरी करने गए थे। घर लौट के आए तो पुत्री को फंदे पर झूलता देखकर होश उड़ गए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पोस्टमार्टम के बाद विवाहिता का ससुराल में ही अंतिम संस्कार किया गया है। लड़की के पिता ने बताया कि पति से फोन पर कुछ कहासुनी हुई थी। थाने में किसी तरह की तहरीर नहीं दी गई है।

    पति से फोन पर हुई थी कुछ कहासुनी

    सिरसा कलार थाना क्षेत्र के ग्राम दहेलखंड निवासी सुखदेव निषाद की 22 वर्षीय पुत्री आकांक्षा देवी की 4 मार्च 2024 को थाना क्षेत्र के ग्राम रायपुर में कन्हैयालाल के पुत्र रामबिहारी निषाद से शादी हुई थी। आकांक्षा हंसी-खुशी से चार अप्रैल को अपने मायके दहेलखंड आई हुई थी।

    दो दिन पहले आकांक्षा का पति रामबिहारी भी दहेलखंड आया था। परिवार में एक शादी थी, इसलिए आकांक्षा पति के साथ ससुराल नहीं गई थी, जिसमें दोनों की सहमति थी। पिता सुखदेव ने बताया कि रविवार को परिवार के सभी लोग वन विभाग में मजदूरी करने गए थे।

    घर पर अकेली थी आकांक्षा

    आकांक्षा घर पर अकेली थी। शाम छह बजे जब घर पहुंचे तो एक कमरे में फंदे पर लटकी मिली। घटना के बाद ससुराल पक्ष व पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

    उधर, पिता ने कहा कि कुछ दिन पहले पति-पत्नी में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। साथ ही फोन पर भी रविवार को कुछ कहासुनी हुई थी। थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार बैस ने कहा कि कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम के बाद ससुराल रायपुर में अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

    इसे भी पढ़ें- यूपी में एक और पति ने की आत्‍महत्‍या, मौत से पहले कहा- 'इन झूठी औरतों के चक्कर में बुझते हैं घर के चिराग'