Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Anuj Kumar Chaudhary : अनुज कुमार चौधरी ASP के पद पर प्रोन्नत, स्पोर्ट्स कोटा से भर्ती होकर इस पद पर पहुंचने वाले प्रदेश के पहले खिलाड़ी

    Updated: Sun, 10 Aug 2025 12:59 PM (IST)

    International Wrestler Anuj Kumar Chaudhary Promoted स‍ंभल जिले के चंदौसी सर्किल में तैनात अनुज कुमार चौधरी अब शीघ्र ही एडिशनल एसपी का पद संभालेंगे। स‍ंभल के एसपी एसपी केके बिश्नोई और एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने शनिवार को अनुज कुमार चौधरी की वर्दी पर अशोक स्तंभ लगाकर उन्हें सम्मानित किया।

    Hero Image
    अनुज कुमार चौधरी की वर्दी पर अशोक स्तंभ

    डिजिटल डेस्क, जागरण, लखनऊ : रामपुर में पूर्व मंत्री आजम खां के वाहन के काफिले को वन-वे में जाने से रोकने और स‍ंभल में जामा मस्जिद से सर्वे के दौरान संभल की हिंसा में कड़ी कार्रवाई के लिए चर्चित पीपीएस अधिकारी अनुज कुमार चौधरी को सरकार ने एडिशनल एसपी के पद पर प्रोन्नत किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    2012 बैच के पीपीएस अधिकारी अनुज कुमार चौधरी स्पोर्ट्स कोटे से भर्ती होने के बाद अब इस पद तक पहुंचने वाले उत्तर प्रदेश पुलिस के पहले अधिकारी बन गए हैं। स‍ंभल जिले के चंदौसी सर्किल में तैनात अनुज कुमार चौधरी अब शीघ्र ही एडिशनल एसपी का पद संभालेंगे। स‍ंभल के एसपी केके बिश्नोई और एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने शनिवार को अनुज कुमार चौधरी की वर्दी पर अशोक स्तंभ लगाकर सम्मानित किया।

    1997 से 2010 तक लगातार राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियन

    अनुज कुमार चौधरी मूलत: मुजफ्फरनगर के बहेड़ी गांव से हैं। अंतरराष्ट्रीय पहलवान रहे अनुज कुमार चौधरी ने 1997 से 2010 तक लगातार राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में हिस्सा लिया और 2002 व 2010 के नेशनल गेम्स में रजत पदक जीते। 2005 और 2009 एशियाई खेलों में भी पदक हासिल करने वाले चौधरी ने 2010 राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीता। उन्होंने 2004 एथेंस ओलंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया।

    2001 में सब इंस्पेक्टर के पद पर भर्ती

    अनुज कुमार चौधरी वर्ष 1997 से 2010 तक राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में लगातार अपराजेय रहे और उत्तर प्रदेश पुलिस में 2001 में सब इंस्पेक्टर के पद पर भर्ती हुए थे। उनकी पहली पोस्टिंग गाजियाबाद में हुई थी। इसके बाद 2003 में इंस्पेक्टर के पद पर प्रोन्नत हुए। वर्ष 2005 में उनको अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था और यह सम्मान पाने के बाद उनकाे डिप्टी एसपी के पद पर प्रोन्नत होना था, लेकिन उनको 2012 में डिप्टी एसपी के पद पर तैनाती मिली। अनुज कुमार चौधरी को उत्तर प्रदेश सरकार ने लक्ष्मण पुरस्कार, मान्यवर कांशीराम और यश भारती पुरस्कार और केंद्र सरकार ने अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया है।

    प्रमोशन संबंधी नोटिफिकेशन शुक्रवार रात जारी

    अनुज कुमार चौधरी को एडिशनल एसपी के पद पर प्रमोशन संबंधी नोटिफिकेशन शुक्रवार रात जारी किया गया है। विभागीय प्रोन्नति समिति की बैठक में उनका नाम था। सीओ से एडिशनल एसपी बनने के लिए 12 वर्ष की सेवा जरूरी होती है। इस बैच में केवल अनुज चौधरी ने यह सेवा अवधि पूरी की है। अनुज चौधरी ने कुश्ती में भारत का नाम भी रोशन किया है।

    संभल हिंसा में पैर में गोली लगी

    अनुज चौधरी संभल में हुई हिंसा के दौरान सुर्खियों में आए थे। उस समय उनके पैर में गोली लगी थी। उन्होंने एक विवादित बयान भी दिया था। उन्होंने कहा था कि होली वर्ष में एक बार आती है, जुमा 52 बार आता है। उनके इस बयान पर काफी विवाद हुआ था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका समर्थन किया था। उन्होंने कहा था, "पहलवान है, पहलवान की तरह ही बोलेगा।"